महिला चलाती थी SEX रैकेट, फोटो देखकर पसंद की जाती थी लड़कियां
कृपाल चौक के पास के फ्लैट में वर्षों से जिस्मफरोशी हो रही थी। अंदर के कमरे में युवक-युवती आपत्तिजनक हालत में मिले।देह व्यापार से जुड़ी दलाल सहित दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया...।
जबलपुर। कृपाल चौक के पास के फ्लैट में वर्षों से जिस्मफरोशी हो रही थी। इस हाईप्रोफाइल सेक्स रेकेट का भंडाफोड़ बुधवार को गढ़ा पुलिस ने किया। पुलिस को एक कमरे में महिला क्रिकेट का सट्टा लिखते मिली।
अंदर के कमरे में युवक-युवती आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस तीनों को थाने ले गई। वहां से आपत्तिजनक वस्तुओं समेत आठ मोबाइल फोन, टीवी, लाखों की लिखा पढ़ी जब्त की गई।
थाना प्रभारी रवीन्द्र गौतम ने बताया कि अमृत अपार्टमेंट के फ्लैट में रहने वाली सुजाता पाल टीवी के सामने बैठकर फोन पर क्रिकेट का सट्टा लिख रही थी। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। अंदर के कमरे में एक युवती व प्रफुल्ल रावत आपत्तिजनक स्थिति में मिले। जांच में पता चला कि युवती को सुजाता ने लखनऊ से कुछ दिन पहले बुलाया था। 15 दिन रुकने के बाद युवती लौटने वाली थी।
एेसे करती थी सम्पर्क
सुजाता अपने वाट्सएप की प्रोफाइल फोटो में उन युवतियों की तस्वीर लगा लेती थी, जो उसके पास होती थीं। डीपी देखकर ग्राहक सम्पर्क करता। इसका भी खुलासा हुआ कि वह कुछ ग्राहकों को जहां घर पर बुलाती थी, वहीं कुछ ग्राहकों के साथ भी लड़कियां भेजती थी।
कई नामचीन के नाम
सुजाता के पास से जब्त मोबाइल में शहर के कई नामचीन लोगों के नाम भी हैं। पुलिस सुजाता के फोन की कॉल डिटेल्स की भी जांच कर रही है। उसके पास से लाखों की लिखा-पढ़ी जब्त की गई है।
देश भर से बुलाती थी लड़कियां
सुजाता देशभर से सेक्स वर्कर्स बुलाती थी। उसके बाद ग्राहकों को जानकारी देती थी। इसके बदले वह मोटी रकम लेती थी।