26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाईप्रोफाइल सैक्स रैकेट पर आधी रात पुलिस का छापा, मिलीं बड़े घर की लड़कियां- देखें लाइव वीडियो

हाईप्रोफाइल सैक्स रैकेट पर आधी रात पुलिस का छापा, मिलीं बड़े घर की लड़कियां- देखें लाइव वीडियो
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 7 Dec 2018, 12:38 PM IST

high profile sex racket caught with young girls

high profile sex racket caught with young girls

जबलपुर। अनैतिक कार्य करने वालों के लिए यह शहर सुरक्षित माना जाता रहा है। यहां हर प्रकार का अपराध और काम बड़े ही आसानी से संचालित हो जाता है। ये कहना गलत न होगा कि लोगों की भलमनसाहत के चलते इसका दुरुपयोग होता है। वहीं पुलिस और अन्य जिम्मेदारों की खामोशी भी इन कामों को बढ़ावा देने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। पिछले छह महीनों की बात करें तो यहां एक दर्जन से अधिक सैक्स रैकेट का खुलासा हो चुका है। पुलिस ने छापों में हाईप्रोफाइल सैक्स रैकेट पकड़े हैं। जिनमें हाईक्लास परिवारों के साथ साथ बड़े बड़े अधिकारी भी पकड़े जा चुके हैं।

नया मामला जबलपुर की पॉश कॉलोनियों में शुमार गोपाल बाग में आधी रात को सैक्स रैकेट पकड़े जाने का है। यहां पुलिस ने बड़े घरों से ताल्लुक रखने वाली लड़कियों और लडक़ों को पकड़ा है। हालांकि पुलिस ने अभी इस मामले में और ज्यादा खुलासा नहीं किया है, लेकिन जिस घर और एरिया में यह रैकेट चल रहा था, वहां बड़े बड़े परिवारों के लोग रहते हैं।
न्यूज फैक्ट-
- आधी रात सैक्स रैकेट के अड्डे पर पुलिस का छापा
-कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपाल बाग में रात 1.10 बजे की घटना

यह है मामला-
कोतवाली पुलिस ने गुरुवार आधी रात एक बजे के लगभग बजे गोपाल बाग स्थित पुरानी बिल्डिंग में चल रहे सैक्स रैकट की सूचना पर दबिश दी। पुलिस ने फ्लैट नम्बर सात में तीन युवक और तीन युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। महिला पुलिस कर्मियों के साथ पहुंची टीम ने सभी को हिरासत में ले लिया है। कोतवाली टीआई आरके मालवीय ने बताया कि स्थानीय लोगों से सैक्स रैकेट की सूचना मिली थी।

लोगों के मुताबिक इस फ्लैट में लम्बे समय से सैक्स रैकेट संचालित हो रहा था। कई बार लोगों ने स्थानीय पुलिस को खबर दी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इस बार इसकी शिकायत एसपी से की गई। जिसके बाद लाइन की भी टीम को मौके पर दबिश के लिए भेजा गया था। हिरासत में लिए गए युवकों में एक की अपराधिक पृष्ठिभूमि निकली है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार गोपाल बाग के पास महेश भवन के बाजू में अपार्टमेंट में संचालित हो रहे सेक्स रैकेट में नीरजा जैन के साथ दो अन्य लडक़ी भी पकड़ी गई हैं। इसके साथ ही कपिल चौकसे नाम का युवक भी पुलिस की गिरफ्त में आया है। दो अन्य साथियों में गुड्डू उर्फ सलौदीन, दुर्गेश सेन नामक नेता नगर अधारताल कटरा निवासी को भी मौके से पकड़ा गया है।