13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज तिथि क्या है, आज का पंचांग इन हिंदी hindi panchang 2018

आज तिथि क्या है, आज का पंचांग इन हिंदी hindi panchang 2018

2 min read
Google source verification
panchang aaj ka hindi

panchang aaj ka hindi

जबलपुर। शुभ विक्रम संवत् : 2075, संवत्सर का नाम : विरोधकृत्, शाके संवत् : 1940, हिजरी संवत् : 1440, मु.मास: रवि उस्मानी: 6, अयन : दक्षिणायण, ऋतु : हेमंत, मास : मार्गशीर्ष, पक्ष : शुक्ल,

तिथि - रात्रि 12.26 तक भद्रा तिथि सप्तमी उपरांत जया तिथि अष्टमी रहेगी। भद्रा तिथि में सभी प्रकार के मांगलिक कार्य सम्पादित किए जा सकते हैं। इस तिथि में गीत संगीत, यात्रा, गायन वादन, सवारी, पत्रलेखन तथा सेवारम्भ जैसे कार्य शुभ तथा सुखद माने जाते हैं। समय शुद्धि तथा लग्र सारिणी पर विचार कर कार्य करना मंगलकारी माना जाता है।

योग- रात्रि 11.17 तक वज्र उपरांत सिद्धि योग रहेगा। योग गणना दैनिक कार्य हेतु शुभ तथा सुखद रहेगा।
विशिष्ट योग- भद्रा तिथि तथा सौम्य नामक उप योग के कारण दैनिक कार्य हेतु यह उत्तम रहेगा। समय अनुकूल रहेगा।
करण- सूर्योदय काल से गर उपरांत वणिज तदनंतर विष्टि करण का प्रवेश होगा। करण गणना श्रेष्ठ है।

नक्षत्र- चरसंज्ञक अधोमुख नक्षत्र शतभिषा रात्रि 7.48 तक उपरांत पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। शतभिषा नक्षत्र में प्रतिष्ठा, वास्तु, ग्रहशांति, गृहप्रवेश, उपनयन तथा यात्रा सवारी जैसे कार्य हेतु यह नक्षत्र अत्यंत शुभ तथा सुखद माना जाता है। समय शुद्धि तथा लग्र साारिणी के आधार पर कार्य का शुभारम्भ मंगलकारी माना जाता है।
शुभ मुहूर्त - आज जीर्णग्रहप्रवेश, अन्नप्रासन, गृहारम्भ, द्विरागमन, आभूषण तथा जलयंत्रनिर्माण, आवेदनपत्र लेखन, सेवारम्भ, क्रय विक्रय जैसे कार्य हेतु आज का दिन शुभ रहेगा।
श्रेष्ठ चौघडि़ए - आज सूर्योदय प्रात: 7.30 से 10.30 लाभ, अमृत दोपहर 12.00 से 1.30 शुभ रात्रि 9.00 से 10.30 लाभ की चौघडिय़ा शुभ तथा सुखद मंगलकारी मानी जाती है।
व्रतोत्सव- आज विष्णु सप्तमी, मित्र सप्तमी का व्रत व्रतोत्सव पर्व रहेगा। आज भगवान श्री हरि नारायण का पूजन करना कल्याणकारी माना जाता है।
चन्द्रमा : दिवस रात्रि पर्यंत तक शनि प्रधान राशि कुम्भ राशि में संचरण करेगा।

ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन: सूर्य के वृश्चिक राशि में गुरु वृश्चिक राशि में तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर स्थित हैं, सूर्य का ज्येष्ठा नक्षत्र में संचरण रहेगा।
दिशाशूल: आज का दिशाशूल पश्चिम दिशा में रहता है। इस दिशा की व्यापारिक यात्रा को यथा सम्भव टालना हितकर है। चन्द्रमा का वास पश्चिम दिशा में है, सन्मुख एवं दाहिना चन्द्रमा शुभ माना जाता है।
राहुकाल: दोपहर 10.30.00 बजे से 12.00.00 बजे तक। (शुभ कार्य के लिए वर्जित)
आज जन्म लेने वाले बच्चे - आज जन्मे बालकों का नामाक्षर गो,सा,सी,सू अक्षर से आरम्भ कर सकते हैं। शतभिषा नक्षत्र में जन्मे बालकों की राशि कुम्भ होगी, रात्रि 7.48 के उपरांत जन्मे बालकों का जन्म नक्षत्र पूर्वाभाद्र रहेगा। कुम्भ राशि के जातक प्राय: निडर साहसी, पराक्रमी, बुद्धिमान, तेजस्वी, विवेकवान, निपुण, कलाप्रेमी, अधिक मित्र वाले तथा उदारवादी प्रवृति के होते हैं। सैन्य सेवा, अथवा चिकित्सा के क्षेत्र में सफल रहेंगे।