21 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

जबलपुर में हिट एंड रन केस: फुटपाथ पर सो रहे बुजुर्ग को 50 मीटर घसीट ले गई कार, मौत

जबलपुर में हिट एंड रन केस: फुटपाथ पर सो रहे बुजुर्ग को 50 मीटर घसीट ले गई कार, मौत  
2 min read
Google source verification
Car accident

Hit and run case

जबलपुर. शहर के रांझी थाना क्षेत्र में हिट एंड रन का केस सामने आया है। तेज रफ्तार कार ने फुटपाथ पर सो रहे बुजुर्ग को 50 मीटर तक घसीटा, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कार के भी परखच्चे उड़ गए। बाद में कार सवार युवक नम्बर प्लेट खोली और भाग निकले। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में चार लोग सवार थे, इनमें एक पुलिसकर्मी का बेटा भी है। कार में भी पुलिस विभाग के लोगो की पट्टी लगी हुई है। हालांकि अभी किसी को नामजद नहीं किया गया है। यह भीषण हादसा गुरुवार देर रात रांझी जल शोधन संयंत्र के समीप हुआ।

जानकारी के अनुसार रामनगर निवासी ईश्वर सिंह पंजाबी(60) रांझी में फर्नीचर की दुकान में काम करते थे। वे कभी कभार ही घर जाते थे। गुरुवार रात को वे दुकान संचालक से घर जाने का कहकर निकले पर रास्ते में फुटपाथ पर ही कपड़े बिछाकर सो गए। देर रात तेज रफ्तार कार फुटपाथ पर चढ़ गई और ईश्वर को घसीटते हुए 50 मीटर दूर दुकान से जा टकराई। हादसा इतना भयंकर था कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और एक पहिया निकलकर दूर जा गिरा।

डरकर लोग घर से बाहर निकले-बताया गया है कि कार के फुटपाथ से टकराने से ऐसी तेज आवाज हुई जैसे कोई विस्फोट हो गया हो, इससे डरे लोग घर से बाहर निकले तो उन्हें कार से चार युवक बाहर निकलते दिखे, जो आनन-फानन में कार की नम्बर प्लेट खोली और फरार हो गए। युवकों के भागने के बाद लोग कार के पास पहुंचे तो ईश्वर पंजाबी की कुचली लाश मिली। स्थानीय लोगों ने पुलिस को रात में ही सूचना देकर बुलाया। हादसा स्थल से पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार जब्त कर ली, लेकिन उसके नम्बर का पता नहीं चला।

दो युवकों की पहचान
रांझी थाना प्रभारी रमन सिंह मरकाम ने बताया कि कार में चार युवकों के सवार होने की जानकारी सामने आई है। जिनमें दो के नाम भास्कर पाण्डेय और आयुष पाण्डेय बताए गए हैं। जिनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। कार पुलिसकर्मी के बेटे के चलाने के बारे में उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है, कार का नम्बर पता लगाया जा रहा है। मरकाम के अनुसार हिट एंड रन का केस दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।