3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मजदूरों से भरा वाहन पलटा, 30 लोग दबे

घायलों में 7 की हालत नाजुक बताई जा रही है जिन्हें उपचार के लिए जबलपुर के मेडिकल अस्पताल में रेफर कर दिया गया है

2 min read
Google source verification
horrible road accident of india

horrible road accident of india

जबलपुर। तेंदूखेड़ा थाना के अंतर्गत आने वाले ढीमरखेड़ा के पास रविवार सुबह मजदूरों से भरा एक वहां पलट गया। वाहन चालक की लापरवाही के कारण अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलटने से वाहन में 30 मजदूर दब गए। चीख पुकार मच गई लोग हाहाकार करते हुए चिल्लाने लगे। वहीं घायलों में 7 की हालत नाजुक बताई जा रही है जिन्हें उपचार के लिए जबलपुर के मेडिकल अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। सभी मजदूर दमोह जिला के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जिन्हें काम के लिए पाटन के पास घंसौर लाया जा रहा था।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल मजदूरों ने बताया कि वो दमोह जिले के रहने वाले हैं। वाहन उन्हें काम पर ले जाने के लिए आया था। उसमें सवार होकर गांव के करीब 30 मजदूर के लिए रवाना हुए थे। लेकिन रास्ते में ही ढीमरखेड़ा के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें चालक के द्वारा लापरवाही सामने आई है। रास्ता खाली होने कारण चल रहा था ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया। जिससे हादसे का शिकार हो गया।
घटना देखकर गांव वालों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी और खुद भी मदद के लिए पहुंच गए। कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने एक-एक कर सभी मजदूरों को बाहर निकाला और उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल मजदूरों को जबलपुर मेडिकल लाया गया है।
हादसे में कल्पना, मोहिनी, रोशनी यादव,धीरज आदिवासी, सुमन गौड़, इंद्रजीत, सुरेंद्र, कमल सहित अन्य लोग शामिल हैं। घायलों में कुछ लोग तो एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। मजदूरों को खेत में काम करने के लिए ले जाया जा रहा था। दुर्घटना में वाहन चालक किशोरी आदिवासी को भी चोटें आई हैं। जिसे घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन वहां से भाग निकला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।

Story Loader