scriptपत्रिका पौधरोपण अभियान: रैंगवा में हुआ पौधरोपण, मनमोहन नगर में बनेगा पीपल वन- देखें वीडियो | how to make oxygen at home naturally, plantation tips in hindi | Patrika News
जबलपुर

पत्रिका पौधरोपण अभियान: रैंगवा में हुआ पौधरोपण, मनमोहन नगर में बनेगा पीपल वन- देखें वीडियो

पत्रिका पौधरोपण अभियान: रैंगवा में हुआ पौधरोपण, मनमोहन नगर में बनेगा पीपल वन- देखें वीडियो

जबलपुरJun 09, 2021 / 12:37 pm

Lalit kostha

how to make oxygen

how to make oxygen

जबलपुर। रिमझिम फुहारों के बीच रैंगवा वार्ड नं. 72 में युवाओं द्वारा पौधरोपण किया गया। इसमें छायादार पौधों को लगाया गया। साथ ही पूरे साल देखरेख की जिम्मेदारी भी उन्होंने ली। युवा समाजसेवी शिवम तिवारी के नेतृत्व में 12 गुलमोहर, अशोक, पाम ट्री आदि पौधे लगाए गए। शिवम ने बताया कि पत्रिका अभियान में जल्द ही 101 पौधे लगाए जाएंगे, जिसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। ऋषि पटेल ने बताया कि स्थानीय युवाओं के साथ जागरुक ग्रामीणों को साथ लेकर बारिश में बड़ी संख्या में पौधे लगाए जाने हैं। विशाल शुक्ला,प्रवीण शर्मा,अतुल पटेल,गोलू पांडे,मनोहर पटेल,मनीष पांडे द्वारा रैंगवा में पौधे लगाए गए।

 

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

सुपर स्पेशिलिटी में होगा पौधरोपण
नेताजी सुभाषचंद बोस सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में पत्रिका पौधरोपण अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया जाएगा। मंगलवार को डायरेक्टर डॉ. वायआर यादव, सुप्रिटेंडेंट कर्नल जितेन्द्र गुप्ता ने पौधरोपण स्थल का निरीक्षण किया। उनके साथ सुख दुख परिवार के सदस्य भी थे। तैयारी पूरी होने के बाद जल्द ही मरीजों व उनके परिजनों के लिए छायादार पौधे लगाए जाएंगे।

मनमोहन नगर में बनेगा पीपल वन
सुख दुख परिवार के संरक्षक इंद्रेश दुबे, संयोजक पवन तिवारी,मनीष विश्वकर्मा, विक्की चौधरी ने बताया कि मनमोहन नगर पार्क में ऑक्सीजन जोन बनाने का निर्णय किया गया है। यहां पीपल वन बनाया जाएगा। जिसमें 40 से ज्यादा पीपल के पौधे लगाए जाएंगे। पत्रिका अभियान के साथ 15 पीपल के पौधे लग चुके हैं, बाकी को लगाने के लिए मंगलवार को गड्ढे खोद लिए गए हैं, पौधे एकत्रित किए जा रहे हैं। जल्द ही पीपल वन में पौधरोपण किया जाएगा।

Home / Jabalpur / पत्रिका पौधरोपण अभियान: रैंगवा में हुआ पौधरोपण, मनमोहन नगर में बनेगा पीपल वन- देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो