
wife love
जबलपुर। पहले लव मैरिज की, फिर शादी कर नया जीवन शुरू किया, लेकिन पत्नी को उसकी कुछ आदतें इतनी बुरी लगीं कि वो उसे छोडकऱ अपने मायके चली आई। पति उसे बुलाता रहा, पर वो नहीं मानी। पत्नी के प्यार को दोबारा पाने के उद्देश्य से वो उसे मायके लेने गया, जब रूठी पत्नी नहीं मानी तो प्यार में पागल पति ने ससुराल को उड़ाने का मन बना लिया। उसने तत्काल रसोई में रखे गैस सिलेंडर को खोला और आग लगाने का प्रयास करने लगा। पत्नी के प्यार में पागल पति के इस व्यवहार से पूरा ससुराल और मोहल्ले वाले भी दहशत में आ गए।
ये है मामला
पत्नी के साथ चलने से इनकार पर युवक ने ससुराल में ऐसा ड्रामा खड़ा कर दिया कि पुलिस बुलाना पड़ी। वह रसोई में घुसकर गैस सिलेंडर से आग लगाने की धमकी दे रहा था। पुलिस ने दीवार तोड़कर उसे बाहर निकाला और थाने लाकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। इतने ड्रामा के बाद भी उसका पत्नी से विवाद नहीं सुलझा।
एक साल पहले किया था प्रेम विवाह, नशे की लत के चलते पत्नी ने घर छोड़ा
मामला रांझी थाना क्षेत्र के शांतिनगर का है। जानकारी के अनुसार कृष्णकुमार झारिया पेशे से ऑटो चालक है। एक साल पहले उसने अपने मोहल्ले की ही पूजा नामक युवती से लव मैरिज की थी। लेकिन अनबन के चलते पूजा 10 दिन पहले पिता के घर आ गई थी। कृष्णकुमार उसे बुलाने गया पर वह साथ नहीं गई।
गुरुवार को वह फिर ससुराल पहुंचा और पत्नी से चलने की जिद करने लगा। पत्नी के मना करते ही वह रसोई में घुस गया और अंदर से दरवाजा बंद करके आग लगा लेने की धमकी देने लगा। इससे परेशान मोहल्ले के लोगों ने थाने को सूचना दी। पुलिस के आते ही वह और आक्रामक हो गया और गैस सिलेंडर की नॉब खोलकर आग लगाने की बात कहने लगा। पुलिस ने उसे बात में उलझाकर दीवार तोड़ी और बाहर निकाला। वह फिर भी अड़ा रहा कि वह घर पत्नी के साथ जाएगा, अन्यथा जान दे देगा। पुलिस टीम उसे थाना लाई और धारा 151 की कार्रवाई कर गिरफ्तार कर लिया। पत्नी पूजा का आरोप है कि कृष्णकुमार नशा कर परेशान करता है। इसलिए साथ नहीं जा रही।
Published on:
22 Jan 2023 07:28 pm

बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
