2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीढ़ी पर उल्टा खड़े होकर जवान ने 128 KM चलाई बाइक, पत्नी-बहन बढ़ाती रही हौसला

हवलदार जेना ने की हर दिन छह घंटे की प्रैक्टिस

2 min read
Google source verification
87.jpg


जबलपुर/ इंडियन आर्मी की डेयर डेविल्स टीम ने जबलपुर में शुक्रवार को कमाल किया है। डेयर डेविल्स के जवानों के हैरतअंगेज स्टंट को देख लोग दांतों तले ऊंगली दबा लिया। जवान एक से बढ़कर एक करतब दिखाते रहे। लेकिन इसी टीम के सदस्य हवलदार संग्राम केसरी जेना ने सीढ़ी पर उल्टे खड़े होकर बाइक चलाई और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

दरअसल, जबलपुर में डेयर डेविल्स टीम के मेंबर हवलदार संग्राम केसरी जेना ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर सभी को चौंका दिया है। उन्होंने ग्यारह फीट ऊंची सीढ़ी मोटरसाइकिल पर रखकर उन्होंने कोबरा ग्राउंड के चक्कर लगाने शुरू किए, तो दर्शक और सेना के जवान उन्हें देखकर चकित हो गए। क्योंकि ऐसे नजारे आमतौर पर राजपथ पर ही देखने को मिलता है।

बिना रुके 128 किलोमीटर तक चलाई बाइक
हवलदार संग्राम केसरी जेना ने बिना रुके मैदान में 128 किलोमीटर तक बाइक चलाई है। इस दौरान वह सीढ़ी पर उल्टे खड़े होकर करीब 4 घंटे 29 मिनट 45 सेकंड तक बाइक चलाई। इस दौरान मैदान में मौजूद लोगों का उन्होंने दिल जीत लिया। जेना लगातार मैदान में चक्कर लगाते रहे। रिकॉर्ड बनने के बाद अधिकारियों ने उन्हें ट्रॉफी देकर उनकी पीठ थपथपाई।

पत्नी और बहन बढ़ाती रही हौसला
आर्मी के हवलदार संग्राम केसरी जेना जब मैदान में यह करतब दिखा रहे थे, तब उनकी पत्नी और बहन भी ग्राउंड में मौजूद थी। दोनों उनका हौसला अफजाई करती रहीं। हवलदार की पत्नी मधुस्मिता ने कहा कि यह मेरे और देश के लिए गर्व की बात है। वह रोजाना छह घंटे अभ्यास करते थे। उनकी मेहनत रंग लाई। उनकी यूनिट के अधिकारी एवं साथियों का बेहद अहम योगदान रहा है।


सांसद ने भी की तारीफ
वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने भी संग्राम केसरी जेना की तारीफ की है। तन्खा ने लिखा कि जबलपुर में डेयर डेविल्स टीम के संग्राम केसरी जेना ने नया कीर्तिमान रचा। पिछले रिकॉर्ड 2018 बीएसएफ के अवधेश सिंह का 68 किलोमीटर का रिकॉर्ड तोड़ा। बिना राइडर के उल्टी दिशा में खड़े होकर मोटरसाइकिल चलाने का नया विश्व कीर्तिमान।

Story Loader