25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली हुई दूर, ट्रेनों की चाल से यात्रियों का बिगड़ा शेड्यूल

शहर आने वाली सुपरफास्ट ट्रेनों की लेटलतीफी जारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Deepankar Roy

•

Updated: 12 Apr 2018, 3:36 PM IST

indian railway news

demo pic

जबलपुर। भारतीय रेल की लेटलतीफी ने दिल्ली को शहर से दूर कर दिया है। दिल्ली से आने वाली ट्रेनें गुरुवार को भी घंटो विलंब से पहुंची। लेटलतीफी के रिकॉर्ड में समय पर दौडऩे वाली 22182 हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस का नाम भी शामिल हो गया है। ये सुपरफास्ट ट्रेन करीब 6 घंटे 45 मिनट देर से जबलपुर पहुंची। इसके अलावा शहर से दिल्ली के बीच दौडऩे वाली बाकी ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से 6 से लेकर 8 घंटे विलंब से पहुंची। ट्रेनों की इस ढीली चाल ने यात्रियों के सफर का शेड्यूल बिगाड़ दिया है।

इतनी लेट आयी दिल्ली से टे्रनें
22182 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर एक्सप्रेस - 6 घंटे 45 मिनट
12122 नई दिल्ली-जबलपुर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस - 6 घंटे 45 मिनट
12190 निजामुद्दीन-जबलपुर महाकौशल एक्सप्रेस - 5 घंटे 45 मिनट
12191 नई दिल्ली- जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस - 4 घंटे 30 मिनट

स्पेशल ट्रेन के यात्री भी परेशान
भारतीय रेलवे ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कुछ रूट पर स्पेशल ट्रेनें दौड़ाई है। इन ट्रेनों के महंगे टिकट खरीदने के बावजूद यात्री अपने गंतव्य तक सही वक्त पर नहीं पहुंच पा रहे है। शहर से होकर गुजरने वाली दो स्पेशल ट्रेनें गुरुवार को अपने निर्धारित समय से कई घंटे लेट आयी। इससे गर्मियों के अवकाश पर घूमने-फिरने के लिए निकले यात्रियों का पूरा शेड्यूल गड़बड़ा गया। वहीं तेज गर्मी के बीच ट्रेनों के घंटों विलंब से चलने के कारण लंबी यात्रा पर निकले लोगों का स्वास्थ्य भी खराब हो रहा है।

मुंबई, मद्रास रुट भी शामिल
ट्रेनों की लेटलतीफी का आलम सिर्फ स्पेशल ट्रेनों और दिल्ली रुट तक सीमित नहीं है। बल्कि, मुंबई, पटना और दक्षिण भारत की ओर से आने-जाने वाली कई एक्सप्रेस ट्रेनें भी गुरुवार को काफी विलंब से चली। इससे गर्मी के बीच ट्रेन में सवार यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

इन ट्रेनों का शेड्यूल भी बिगड़ा
19064 दानापुर-उधना एक्सप्रेस - 8.45 घंटे,
01350 पटना-पुणे स्पेशल - 6.00 घंटे
19046 छपरा-सूरत ताप्ती गंगा एक्सप्रेस - 6.00 घंटे
01662 पूरी-हबीबगंज स्पेशल - 4.00 घंटे
12296 दानापुर-बेंगलुरु संघमित्रा एक्सप्रेस 2.05 घंटे
22972 पटना-बांद्रा सुपरफरस्ट 1.45 घंटे
15205 लखनऊ-जबलपुर चित्रकूट एक्सप्रेस 2.10 घंटे
11062 दरभंगा-एलटीटी पवन एक्सप्रेस 3.30 घंटे
01118 गोरखपुर-एलटीटी स्पेशल 1.30 घंटे
12670 छपरा-चेन्नई गंगा कावेरी एक्सप्रेस 2.30 घंटे