जबलपुर। नेताजी सुभाषंचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल को के गायनिक विभाग को सुरक्षित प्रसव कराने श्रेष्ठ व अनुकूल लेबर रूम मुहैया कराने और ज्यादातर प्रसव नार्मल कराने को लेकर देशभर में सराहा गया। गायनिक विभाग ने राष्ट्रीय स्पर्धा में लेबर रूम श्रेणी श्रेष्ठ गुणवत्ता पूर्ण कार्य के लिए 94 प्रतिशत अंक हासिल किए। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन व मेडिकल एजुकेशन की ओर तय लक्ष्य में एमओटी श्रेणी में 90 प्रतिशत अंक मिले। गायनिक की विभाग अध्यक्ष डॉ. कविता एन. सिंह ने बताया की उनकी पूरी टीम लगातार इस लक्ष्य को लेकर काम कर रही थी। मेडिकल के गायनिक विभाग की टीम सालभर से तैयारी में जुटी थी। लक्ष्य के उद्देश्य में सरकारी अस्पतालों में प्रसव की गुणवत्ता, डॉक्टर, नर्स की संख्या, उनका व्यवहार, सफाई, प्रसूता व नवजात की देखभाल, उनकी सफाई का ध्यान रखना, नवजात को तुरंत स्तनपान कराना, अधिकतर मामलों में सामान्य प्रसव कराना, जब तक कि केस गम्भीर न हो, शामिल है।