लिंक रोड पर दोनों ओर रैम्प उतरने से मल्टी डायमेंशन ट्रैफिक प्वॉइंट भी बनेगा। इस प्वाइंट पर रेलवे अंडर ब्रिज, रेलवे के उत्सव मंडपम से होते हुए होम साइंस कॉलेज मार्ग, गेट नंबर-4 छोर से रानीताल मार्ग, गढ़ा ओवरब्रिज मार्ग और फ्लाईओवर भी जुड़ेंगे। इस प्रकार यह सड़क शहर के सबसे प्रमुख मार्गों में शामिल हो जाएगी।