
jabalpur me corona ka tandav
जबलपुर। शहर में शुक्रवार को दो और वृद्धों की मौत हुई। इसमें फूटाताल निवासी 65 वर्षीय और स्नेह नगर निवासी 74 वर्षीय वृद्ध शामिल है। दोनों सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में भर्ती थे। उपचार के दौरान मौत हुई। 65 वर्षीय वृद्ध को बुखार और सांस लेने में समस्या होने पर 11 अगस्त को भर्ती किया गया था। 12 अगस्त को कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी। 13 अगस्त को शाम को मौत हुई। 74 वर्षीय वृद्ध को खांसी और सर्दी थी। कोरोना पॉजिटिव मिलने पर 8 अगस्त को भर्ती किया गया था। 13 अगस्त को देर रात मौत हो गई। इधर, कोरोना टेस्ट लैब से शुक्रवार को मिले 1028 संदिग्धों के नमूने की जांच रिपोर्ट में 118 लोग कोविड-19 पॉजिटिव मिले हैं।
जिले में अभी तक 2277 व्यक्ति पॉजिटिव
यह दूसरा मौका है जब एक ही दिन सौ से ज्यादा कोरोना संक्रमित मिले हैं। नए केस के साथ जिले में अभी तक 2277 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। वहीं नुनसर एटीएम ब्लास्ट का एक आरोपी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसे मेडिकल में सिहोरा उप जेल से शिफ्ट किया गया।
रविवार को रहेगा लॉकडाउन
अनलॉक 3 के अंतर्गत कोरोना चैन को तोडऩे के उद्देश्य से शनिवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन लगाने का आदेश कलेक्टर भरत यादव ने जारी किया है। रविवार को अतिआवश्यक सेवाओं को छोडकऱ बाकी अन्य सभी दुकानें, व्यवसाय पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। बेवजह बाहर निकलने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
15 Aug 2020 11:25 am

बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
