
Nagar Nigam Jabalpur
जबलपुर। नगर निगम अध्यक्ष व अपील समिति का निर्वाचन 10 अगस्त को होगा। निगम अध्यक्ष के निर्वाचन प्रक्रिया सुबह 10.30 बजे से शुरू होगी। अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार सुबह 10.30 बजे से 11 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत कर सकेंगे।
निगम मुख्यालय के सभागार में होगी निर्वाचन की प्रक्रिया
प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 11 बजे से 11.15 बजे तक होगी। उम्मीदवारी से नाम वापस 11.15 से 11.30 बजे तक लिए जा सकेंगे। चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन 11.30 से 11.45 बजे तक होगा। मतपत्र व मतपेटी 11.45 बजे से 12 बजे तक तैयार की जाएंगी। मतदान दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक होगा। मतदान के बाद मतगणना व परिणाम की घोषणा की जाएगी।
इसी प्रकार नगर निगम की अपील समिति के निर्वाचन की प्रक्रिया दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगी। दोपहर 1.30 बजे से 2 बजे तक इच्छुक अभ्यर्थी नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत कर सकेंगे। प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 2 बजे से 2.15 बजे तक की जाएगी। नाम निर्देशन 2.15 बजे से 2.30 बजे तक वापस लिए जा सकेंगे। उम्मीदवारों की सूची का अंतिम प्रकाशन 2.30 से 2.45 तक होगा। दोपहर 2.45 से 3 बजे तक मतपत्र व मतपेटी तैयार की जाएंगी। मतदान 3 से 4 बजे तक होगा। मतदान के बाद मतगणना होगी व परिणामों की घोषणा की जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी ने नगर निगम अध्यक्ष व अपील समिति के निर्वाचन में पीठासीन अधिकारी की सहायता के लिए अधिकारियों की नियुक्ति की है। नगर निगम सभागार में नव निर्वाचित पार्षदों के प्रथम सम्मिलन में निर्वाचन होगा। नव निर्वाचित पार्षदों के प्रथम सम्मिलन के पीठासीन अधिकारी कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी होंगे।
Published on:
05 Aug 2022 11:47 am

बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
