7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गाड़ी और आपका बीमा नहीं तो इस रोड से न जाएं, वरना पड़ जाएगा महंगा

गाड़ी और आपका बीमा नहीं तो इस रोड से न जाएं, वरना पड़ जाएगा महंगा  

2 min read
Google source verification
roads.png

Jabalpur to Damoh, Narsinghpur and Mandla roads

जबलपुर। मप्र हाइकोर्ट को राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि जबलपुर से दमोह, नरसिंहपुर व मंडला जाने वाली सडक़ें कई किमी तक खराब हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सागर सम्भाग की सडक़ें सबसे अधिक खराब बताई गईं। कहा गया कि इनके निर्माण व सुधार के लिए सरकार प्रभावी कदम उठा रही है। फिलहाल इन्हें वाहन चलाने योग्य बना दिया गया है। एक्टिंग चीफ जस्टिस संजय यादव व जस्टिस विजय कुमार शुक्ला की डिवीजन बेंच ने रिपोर्ट को रिकॉर्ड पर लेने और कोर्ट मित्र को इस पर अपने सुझाव पेश करने का निर्देश देकर मामले की अगली सुनवाई 21 जनवरी नियत की।

सडक़ों के उड़े परखच्चे
राज्य सरकार ने स्टेटस रिपोर्ट में हाईकोर्ट को बताया
रिपोर्ट रिकॉर्ड पर लेने के निर्देश
यह है मामला- हटा, दमोह निवासी संदीप बजाज की ओर से 2016 में जनहित याचिका दायर कर कहा गया कि एमपीआरडीसी ने जबलपुर से दमोह के बीच सडक़ बनाने व मेंटेनेंस का ठेका सात अगस्त 2009 को मुंबई की मेसर्स एस्सेल जबलपुर दमोह टोल रोड प्रालि को दिया। सडक़ बदहाल हो चुकी है। उस पर चलना मुश्किल हो रहा है। ठेके की शर्त के अनुसार सडक़ का मेंटेनेंस नहीं हो रहा है। खस्ताहाल सडक़ के बावजूद कंपनी टोल नाके लगा कर आने-जाने वाले वाहनों से टोल टैक्स वसूल कर रही है। इसकी शिकायत एमपीआरडीसी से की गई। पथरिया विधायक लखन पटेल ने यह मामला विधानसभा में भी उठाया था, लेकिन सडक़ परिवहन मंत्री रामपाल ने गोलमोल जवाब दे कर विषयांतर कर दिया था। इन सबके बावजूद सडक़ की दशा और बदतर हो गई।

IMAGE CREDIT: patrika

पूर्व सुनवाइयों में हाईकोर्ट के पूर्व निर्देश के अनुसार पीडब्ल्यूडी के एसई ने अपनी रिपोर्ट सडक़ के गड्ढों के फोटोग्राफ्स के साथ पेश की थी। इसका अवलोकन करने के बाद कोर्ट ने जिम्मेदार अधिकारियों की निष्क्रियता पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण यंत्री की रिपोर्ट साफ कह रही कि सडक़ का मेंटेनेंस नहीं हो रहा है।

जबलपुर की तीन सडक़ें बदहाल
महाधिवक्ता पीके कौरव के साथ उपमहाधिवक्ता स्वप्निल गांगुली ने राज्य की सडक़ों के सम्बंध में रिपोर्ट पेश कर बताया कि जबलपुर से दमोह सडक़ 11.5 किमी, जबलपुर-मंडला सडक़ 12.5 किमी, जबलपुर से नरसिंहपुर-पिपरिया मार्ग 47 किमी उधड़ गई हैं। जबलपुर सम्भाग में नेशनल हाईवे 12.5 किमी, स्टेट हाइवे 58 किमी व अन्य मार्ग 14.5 किमी खराब हैं।

प्रदेश भर की सडक़ें खराब
रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में सबसे ज्यादा खराब सडक़ें सागर सम्भाग की हैं। यहां के स्टेट हाइवे 180 किमी व अन्य मार्ग 163 किमी तक खराब हैं। बहुपृष्ठीय रिपोर्ट में प्रदेश के सभी सम्भागों में सडक़ों की हालत खराब बताई गई। कोर्ट मित्र के रूप में अधिवक्ता एनएस रूपराह उपस्थित हुए।