
दिल दहला देगा इसका सच
जबलपुर . कोलकाता रूट पर जूम एयरलाइंस के बंद होने के बाद मंगलवार से इस रूट पर एक और फ्लाइट उड़ी। यह फ्लाइट स्पाइस जेट ने उड़ाई। सुबह स्पाइस की फ्लाइट हैदराबाद से जबलपुर आई। यहां कुछ देर रूकने के बाद यह फ्लाइट कोलकाता रवाना हुई। शाम को कोलकाता से आने के बाद फ्लाइट पुन: हैदराबाद रवाना हुई। इस फ्लाइट के शुरू होने से कोलकाता जाने वाले यात्रियों को एक बार फिर हवाई यात्रा करने का मौका मिला है। इसके साथ ही जबलपुर से उडऩे वाले एयरक्राफ्ट की संख्या फिर से आठ हो गई है।
हैदराबाद से जबलपुर होकर कोलकाता
स्पाइस ने मंगलवार से जिस फ्लाइट की शुरूआत की, वह सुबह 5.40 बजे हैदराबाद एयरपोर्ट से जबलपुर के लिए उड़ान भरेगी। यह फ्लाइट सुबह 7.40 बजे डुमना एयरपोर्ट पहुंचेगी। जहां 20 मिनिट रुकने के बाद यह फ्लाइट सुबह आठ बजे कोलकाता के लिए उड़ान भरेगी। यह फ्लाइट सुबह दस बजकर 10 मिनिट पर कोलकाता पहुंचेगी। वहां से शाम 6.20 बजे यह फ्लाइट पुन: जबलपुर के लिए उड़ान भरेगी, जो रात 8.10 बजे डुमना एयरपोर्ट पहुंचेगी। यहां फिर से 20 मिनिट रुकने के बाद यह फ्लाइट रात 8.30 बजे हैदराबाद के लिए उड़ान भरेगी, जो रात 10.25 बजे हैदराबाद एयरपोर्ट पहुंचेगी।
जूम ने बंद कर दी थी सेवा
जूम एयरलाइंस द्वारा जबलपुर कोलकाता जबलपुर विमान सेवाएं शुरू की गई थीं, लेकिन जून के अंतिम सप्ताह में जूम एयरलाइंस ने एकाएक इस रूट पर विमान बंद कर दिए।
कोलकाता जाने के लिए इंडिगो भी
इंडिगो एयरलाइंस ने जबलपुर को कोलकाता से भी जोड़ा। इंडिगो की जबलपुर हैदराबाद फ्लाइट कुछ देर हैदाराबाद में रुकने के बाद कोलकाता भी जाती है। यह फ्लाइट रात 11.55 बजे कोलकाता पहुंचती है।
हैदराबाद और दिल्ली के लिए अब दो
अब तक दिल्ली आने जाने के लिए दो फ्लाइटस थी। इसमें एक एयर इंडिया और दूसरी स्पाइस जेट की थी। अब हैदराबाद के लिए भी दो फ्लाइट्स हो गई है। इसके अलावा मुंबई, अहमदाबाद और कोलकाता के लिए एक-एक उड़ान डुमना एयरपोर्ट से शुरू हो गई हैं।
यह रहेगा शेड्यूल
हैदराबाद से जबलपुर के लिए उड़ान - 5.40 बजे सुबह
जबलपुर पहुंचने का समय - 7.40 बजे सुबह
जबलपुर से हैदराबाद की उड़ान - 8.30 बजे रात
हैदराबाद पहुंचने का समय - 1.20 बजे रात
यह होगा कोलकाता का शेड्यूल
जबलपुर से कोलकाता उड़ान - 8.00 बजे सुबह
कोलकाता पहुंचने का समय - 10.10 बजे सुबह
कोलकाता से जबलपुर उड़ान - 6.20 बजे शाम
जबलपुर पहुंचने का समय - 8.10 बजे रात
स्पाइस ने मंगलवार से जबलपुर हैदराबाद कोलकाता की फ्लाइट शुरू की है। इसके साथ ही जबलपुर से उड़ान भरने वाले विमानों की संख्या आठ हो गई है।
विवेक उपाध्याय, डायरेक्टर, डुमना एयरपोर्ट
Published on:
16 Jan 2019 12:51 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
