जबलपुर

बादलों की आंख-मिचौली ने बढ़ाई बेचैनी, आज फिर तप रहे सूर्यदेव – देखें वीडियो

बादलों की आंख-मिचौली ने बढ़ाई बेचैनी, आज फिर तप रहे सूर्यदेव - देखें वीडियो  

less than 1 minute read
May 18, 2023
jabalpur weather update

जबलपुर. शहर का मौसम बुधवार को फिर बदला। मंगलवार की रात बादलों के जमावड़े व बूंदाबांदी के बाद बुधवार सुबह से मौसम गर्म रहा। दिनभर सूरज ने अपनी गर्मी बरसाई। पसीने से लोग तरबतर होते रहे। शाम होते ही मौसम की रंगत बदलने लगी। साढ़े चार बजे आसमान पर फिर बादल मंडराने लगे। इससे गर्मी से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार से सूर्यदेव पूरी प्रचंडता के साथ तपेंगे।

तापमान में गिरावट

पिछले करीब छह दिन से लगातार बढ़ रहा पारा मंगलवार को मौसम में आए बदलाव से ठिठक गया। बुधवार को अधिकतम तामपान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह सामान्य से एक डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह सामान्य से 3 डिग्री कम था।

अब पड़ेगी गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर में बने पश्चिमी विक्षोभ और मोचा तूफान से बने चक्रवाती समीकरण से जबलपुर सहित प्रदेश में मौसम बदल गया था। उत्तर भारत सहित पहाड़ों में बर्फबारी और हरियाणा- राजस्थान के ऊपर बने निम्न दाब के क्षेत्र का असर जबलपुर सहित मंडला, डिंडौरी, बालाघाट आदि जिलों में देखा गया। बुधवार को भी बादल, सूरज के बीच रस्साकशी जारी रही। मौसम विभाग के अनुसार 18 मई से फिर गर्मी असर दिखाने लगेगी। आगामी 24 घण्टों मे मौसम शुष्क रहेगा।

Also Read
View All

अगली खबर