जबलपुर

जगन्नाथ यात्रा पर भाग्योदय के शुभ संकेत मिल रहे, इनके घर आएगी मनचाही दुल्हन: राशिफल

जगन्नाथ यात्रा पर भाग्योदय के शुभ संकेत मिल रहे, इनके घर आएगी मनचाही दुल्हन: राशिफल

2 min read
Jun 23, 2020
Lord Jagannath Rath Yatra will not leave in Katni

मेष- भवन भूमि के मामलों में शत्रु सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। यात्रा में सावधानी रखें, अन्यथा नुकसान संभव है। कारोबार में बाधा दूर होकर धन प्राप्ति सुगम होगी।
वृषभ- निजी जीवन में भागदौड़ अधिक होगी। संतान की चिंता तथा तनाव सताएंगे। व्यवसायिक शत्रु परास्त होंगे। संपत्ति के बड़े सौदे अभी टालें। अचानक धनार्जन होगा।
मिथुन- दिन की शुरुआत भक्ति भाव से होगी। घर-परिवार में आयोजन की रूपरेखा बनेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। अनाज तिलहन में निवेश से लाभ होगा।
कर्क- अपने की गलती से प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है। शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी, कई कार्य प्रभावित होंगे। आपसी विवाद आदि से क्लेश संभव है। दूसरों के झंझटों में न पड़ें।
सिंह- पारिवारिक मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी में लगे रहेंगे। बीती बातें भूल नई शुरुआत करें। मकान बदलने के योग हैं। आर्थिक मामले यथावत रहेंगे। व्यवसाय में मंदी रहेगी।
कन्या- कारोबार में नई तकनीकी का प्रयोग लाभकारी रहेगा। जरूरी कार्य समय पर पूरे होंगे। नए वस्त्राभूषण की प्राप्ति आज हो सकती है। खान पान पर ध्यान दें।

तुला- निजी जिंदगी में दूसरों को दाखिल न करें। मुसीबत आ जाएगी। पारिवारिक मतभेदों के कारण आज विवाद संभव है। आपकी अहमियत कम होगी।
वृश्चिक- भूमि भवन के क्रय विक्रय की रूपरेखा बनेगी। माता का स्वास्थ खराब हो सकता है। जीवनसाथी के साथ समय बीतेगा। नए संपर्कों का आज लाभ मिल सकता है।
धनु- अपनों को दूर होता देख मन उदास रहेगा। किसी भी कार्य को समझ कर करें। भाई बहनों से विवाद हो सकता है। मित्रों का साथ मिलेगा। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।
मकर- आपसी संबंधों के कारण समझौता करना होगा। कानूनी मामलों में उलझ सकते हैं। निराशा की समाप्ति होगी। आर्थिक मामले सुलझेंगे। नई तकनीकी का लाभ मिलेगा।
कुम्भ- अपने काम को नजरअंदाज न करें। किसी की निंदा करने से बचें। कारोबार में विवेक का प्रयोग लाभ का प्रतिशत बढ़ाएगा। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी।
मीन- कोई आपके निजी जीवन में विघ्न उत्प्पन करने की कोशिश कर रहा है, सतर्क रहें। अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। शारीरिक कष्ट संभव है। अपने कार्य को पूरा करने के लिए दूसरों से अपेक्षा न करें।

Updated on:
23 Jun 2020 11:02 am
Published on:
23 Jun 2020 11:01 am
Also Read
View All

अगली खबर