24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दर्शन तिराहा में अतिक्रमण से जाम

गोकलपुर के पेड़ों में नहीं संकेतक, फ्लाईओवर के नीचे अवैध पार्किंग
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Manoj Verma

•

Updated: 11 Mar 2024, 10:44 PM IST

Jam due to encroachment in Darshan Tiraha

गोकलपुर के पेड़ों में नहीं संकेतक, फ्लाईओवर के नीचे अवैध पार्किंग

दर्शन तिराहा में अतिक्रमण से जाम

जबलपुर. रांझी के दर्शन तिराहा में अतिक्रमणकारियों से लोग परेशान हो चुके हैं। इन कब्जाधारियों की वजह से सडक़ पर लोगों का चलना दूभर हो गया है। यहां हमेशा वाहनों की कतार लगी रहती है, जिससे विद्यालय- महाविद्यालय और कार्यालयीन समय में लोग जाम के हालात में फंस रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि यहां नगर निगम के कर्मचारी कार्रवाई भी नहीं करते हैं, जिससे यहां कब्जाधारियों की संख्या बढ़ती जा रही है और भीड़ में दुर्घटना की आशंका बन रही है।

गोकलपुर के पेड़ों में नहीं संकेतक

जबलपुर. रांझी मार्ग पर गोकलपुर के पास वर्षों पुराने पेड़ सडक़ के किनारे हैं। इन पेड़ों में सुरक्षा की ²ष्टि से संकेतक नहीं लगाए गए हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। जानकार कहते हैं कि पहले ये पेड़ सडक़ के किनारे थे लेकिन चौड़ीकरण के बाद सडक़ पर आ गए हैं। जानकार कहते हैं कि ऐसे स्थानों पर सुरक्षा की ²ष्टि से उसमें चमकदार लेप या कागज-प्लास्टिक पेपर आदि लगाए जाते हैं ताकि दूर से ही लोगों को यह स्पष्ट दिखाई दे सके।

फ्लाईओवर के नीचे अवैध पार्किंग

जबलपुर. मदनमहल से दमोहनाका फ्लाइओवर निर्माण कार्य के दौरान पुल के नीचे वाहन गैर कानूनी रूप से खड़े किए जा रहे हैं। इसकी वजह से एक ओर की सडक़ बंद हो रही है। जानकार कहते हैं कि इस जगह पर निर्माण सामग्री होने से भीड़ के दबाव में यहां जाम लग रहा है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि उनके घरों के सामने वाहन खड़़े कर दिए जाते हैं, जिससे वे बाहर नहीं निकल सकते हैं। सडक़ पर दो पहिया और चार पहिया वाहनों की कतार लग रही है।