
JSSC Recruitment 2023
जबलपुर . रक्षा कंपनियाें में नौकरियों की बहार आने वाली है। म्यूनिशंस इंडिया लिमिटेड की इकाई आयुध निर्माणी खमरिया (ओएफके) ने पहली बार संविदा आधार पर 200 पद निकाले हैं। शहर की तीन दूसरी आयुध निर्माणियों की तरफ से पद भरने के लिए हेडक्वार्टर प्रस्ताव भेजे जा रहे हैं। आयुध निर्माणी बोर्ड के विघटन के बाद अस्तित्व में आईं सात रक्षा कंपनियाें में पहली बार म्यूनिशंस इंडिया लिमिटेड (एमआइएल) ने भर्ती शुरू की है। इस कंपनी के अंतर्गत सेना के लिए एमुनेशन तैयार करने वाली 12 आयुध निर्माणियां हैं। इनके पास बड़ा वर्कलोड है। हाल ही में चेयरमैन ने इसकी हरी झंडी दी थी। इसी को ध्यान में रखते हुए संविदा आधार पर भर्ती की जा रही है। अब नियमित भर्ती की प्रक्रिया पर एक तरह से रोक लग गई है।
यह तय की गई योग्यता
अभी जो पद निकाले गए हैं, वे डैंजर बिल्डिंग वर्कर (डीबीडब्ल्यू) के हैं। इनका काम यहां बनने वाले बमों में बारूद भरना होता है। इसमें एओसीपी ट्रेड के पूर्व प्रशिक्षित अप्रेंटिस को अवसर मिलेगा। इनके लिए आयुध निर्माणियों में सैन्य आयुध व विस्फोटक के उत्पादन एवं रख-रखाव का प्रशिक्षण व अनुभव अनिवार्य किया गया है। हर माह 25 हजार रुपए वेतन मिलेगा। पहले एक साल के लिए संविदा भर्ती की जाएगी। फिर इस अवधि को चार साल और बढ़ाया जा सकेगा।
पूर्व सैनिकों को अवसर
इस भर्ती में सभी वर्गों के लिए पदों का आरक्षण किया गया है। पूर्व सैनिक भी इसमें भागीदारी कर सकेंगे। अभी तक फैक्ट्री में ठेका श्रमिकों की भर्ती होती थी। इसमें ठेका फर्म श्रमिक उपलब्ध कराती थीं। लेकिन, अब व्यवस्था बदली है। इसमें कर्मचारी सीधे संविधा आधार पर नौकरी करेगा।
Published on:
04 Jun 2023 06:14 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
