
Kavi Sammelan
जबलपुर. भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव पर जैन नवयुवक सभा के तत्वावधान में 5 दिवसीय कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को कमानिया गेट पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन किया गया। भगवान महावीर के कृतित्व से जुड़ी कविताएं सुनकर श्रोता भाव विभोर हो उठे।
बनारस से आए कवि अनिल चौबे ने दीन दुखियों की पीर मन को किया अधीर, कौन सुनता किसी की करुण कहानी को। धर्म ध्वज वर्धन को वर्धमान चल दिए, त्याग दिए वैभव की अमिट निशानी को कविता सुनाकर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया।
वाहवाही बटोरी
प्रियांशु गजेन्द्र ने कहीं प्रशंसा कहीं से ताली, कहीं भरा मन कहीं से ख़ाली... कविता का पाठ किया। राजस्थान प्रतापगढ़ के कवि पार्थ नवीन ने रंग तुम्हारा चढ़ा देह पर हे त्रिशला के लाल, हे त्रिशला के लाल लाल तुम तोड़ो सारे जाल.. कविता प्रस्तुत की। कवि आशीष अनल ’ओज’, मुमताज नसीम ’श्रंगार’, गजेंद्र प्रियांशु ’गीतकार’, सुंदर मालेगावी ’हास्य, सपना सोनी ’श्रंगार’ ने भी पाठ किया। संचालन गोविंद राठी ने किया। समिति के अध्यक्ष गौरव जैन, महामंत्री नितिन जैन, कोषाध्यक्ष यशपाल जैन, मनीष जैन अमित जैन, कपिल जैन, शुभम जैन सहित दिगंबर जैन पंचायत सभा के पदाधिकारी उपस्थित थे।
Published on:
05 Apr 2023 12:36 pm

बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
