22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केरल सीएम के गृह जिले में हो रही है भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या, इनके आरोप पर मच गया राजनीतिक भूचाल

भाजपा ने निकाली जनरक्षा यात्रा, केरल में हो रही हिंसा पर जताया विरोध

2 min read
Google source verification
Kerala CMs home district is being killed of BJP worker,Kerala CMs home district is being killed of BJP worker,Kerala CMs home district is being killed of BJP worker,kerala cm,Kerala CM Pinarayi Vijayan,kerala political killings,Kerala CM,kerala political violence,kerala political killings,kerala political news,violence against rss worker in kerala,kerala rss lady worker killed,bjp protest against kerala violence,rss bjp,rss protest,rss protest,bjp protest against kerala government in jabalpur,ja

Kerala CMs home district is being killed of BJP worker

जबलपुर। केरल प्राचीन हिन्दुत्व की भूमि रहा है। लेकिन माक्र्सवादियों की सरकार बनने के बाद इस धरती पर जेहादी आतंकवाद पनप रहा है। राज्य में राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ हिंसा हो रही है। चौंकाने वाली बात ये है कि केरल के मुख्यमंत्री पिनारई विजयन के कार्यकाल में आरएसएस और भाजपा से जुड़े लोगों पर हमले और उनकी हत्या के मामले बढ़ गए है। सबसे वारदातें मुख्यमंत्री के गृह जिले में हुई है। ये आरोप शहर भाजपा से जुड़े नेताओं ने लगाएं है। ये सभी नेता शुक्रवार को भाजपा महानगर की ओर से निकाली जनरक्षा यात्रा में शामिल हुए। केरल में हिंसा के विरुद्ध आक्रोश जताया।
मानवाधिकार की बात करने वाले अब चुप क्यों है
सांसद राकेश सिंह और राज्यमंत्री शरद जैन ने कहा कि केरल में राजनैतिक हिंसाएं आम बात हो चुकी हैं। संघ और भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या पर मानवाधिकार की बात करने वाले लोग अब क्यों खामोश हैं? केरल सरकार की हिंसा पर चुप्पी भी आतंकवाद को बढ़ावा दे रही है।
राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन
केरल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं की लगातार हो रहीं हत्यायों के विरोध में भाजपा महानगर द्वारा निकाली गई जनरक्षा यात्रा के तहत सभी नेता लार्डगंज से मालवीय चौक होते हुए ओमती पहुंचे। जहां, नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा, जिसमें पार्टी द्वारा मानवाधिकारों के हित में आवश्यक कार्यवाही कर राजनैतिक हिंसा को रोका जाए तथा अपराधियों को कठोर सजा दी जाए।
केरल के ऐलप्पी में कल रैली
संघ व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हिंसा के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जनरक्षा यात्रा में शामिल होंगे। केरल के एेलप्पी में 14 अक्टूबर को निकाली जा रही यात्रा में शामिल होने के लिए जबलपुर से भी कार्यकर्ता रवाना हुए। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आह्वान पर आयोजित पैदल मार्च में प्रदेश से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।