2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किन्नर संत दे रहे चमत्कारी सिक्का, खाली तिजोरी में रखते ही भर जाती है रुपए पैसों व सोना चांदी से: देखें वीडियो

किन्नर संत दे रहे चमत्कारी सिक्का, खाली तिजोरी में रखते ही भर जाती है रुपए पैसों व सोना चांदी से: देखें वीडियो

less than 1 minute read
Google source verification
kinner.jpg

kinnar akhada

जबलपुर। नर्मदा गौ कुंभ में महाराष्ट्र से पधारीं किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर हेमांगी सखी जनाकर्षण का केन्द्र बनी हुई हैं। यदि सबसे ज्यादा भीड़ किसी संत के दर्शन को आ रही है तो वो हेमांगी सखी के पास आ रही है। हजारों की संख्या में लंबी कतारें दर्शनार्थियों की लग रही हैं। दर्शन करने आने वाले भक्तों का मानना है कि उनका आशीर्वाद और प्रसाद सुख समृद्धि देने वाला होता है। साथ ही उनके द्वारा दी गई मुद्रा, रुपया पैसा खाली तिजोरी में रख देने मात्र से तरक्की के द्वार खुल ेजाते हैं। घर परिवार में धन धान्य की कोई कमी नहीं होती है। इसी कामना के साथ श्रद्धालु उनके दर्शन को पहुंच रहे हैं।

पत्रिका से बात करते हुए महामंडलेश्वर हेमांगी सखी ने पुराणों और शास्त्रों में वर्णित किन्नर समाज व उनके कार्यों को विस्तार से बताया। उन्होंने रामायण में वर्णित किन्नरों की बात बताई, साथ ही सृष्टि सृजन के समय पर मिलता उल्लेख भी विस्तार से बताया। उनके दर्शनों को आने वाले भक्तों की एक ही लालसा दिखाई दी, वह उनके द्वारा दिया जाने वाला प्रसाद रूपी सिक्का। सिक्के को अभिमंत्रित कर वे आशीर्वाद स्वरूप दे रहीं थीं।

Story Loader