
desi ghee
जबलपुर. देसी घी खाना हमारे शरीर के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। खासकर दुबले-पतले और कमजोर लोगों को घी का सेवन अवश्य करना चाहिए। देसी घी का सेवन करना शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहने के लिए बहुत लाभकारी होता है। वैसे तो सभी घी का उपयोग खाने में करते हैं, लेकिन यदि सही तरीके से घी का उपयोग किया जाए तो अप्रत्याशित लाभ देखने को मिलते हैं। आयुर्वेदाचार्य डॉ. शरदचंद शुक्ल का कहना है कि देसी का उपयोग करने वालों के शरीर का रक्त संचार ठीक रहता है, जिससे बॉडी में स्फृर्ति बनी रहती है और चेहरे पर चमक आती है। इससे आंखों की रोशनी भी तेज होती है। देसी घी खाने का सही तरीका मालूम हो तो आपका शरीर स्वस्थ्य और बलवान बन जाएगा। हम यहां आपको तीन ऐसे तरीके बता रहे हैं, जिनकों अपनाकर आप न केवल शरीर की दुर्बलता को दूर कर पाएंगे, बल्कि पहलवानों जैसी ताकत का भी अनुभव करेंगे। तीन तरीके से घी खाने से आपका शरीर बलिष्ठ होगा और थकान नहीं होगी।
घी और कच्चा आटा
कच्चा आटा खाने के फायदे कम लोग ही जानते हैं, लेकिन इसका प्रयोग करके कमजोर से कमजोर व्यक्ति भी पहलवानों जैसी शक्ति प्राप्त कर सकता है। बस जरूरत है कच्चा आटा खाने का तरीका जानने की। कच्चा आटा शरीर को भरपूर एनर्जी प्रदान करता है। यदि हम प्रतिदिन 100 ग्राम कच्चे आटे को खाने में शामिल कर लें तो शरीर की दुर्बलता पूरी तरह से दूर हो जाती है और चेहरे पर कांति दिखाई पडऩे लगती है।
ऐसे तैयार करें
कच्चे आटे में देसी घी और चीनी मिलाकर लड्डू तैयार कर लें। तैयार किए लड्डू का सुबह और शाम को सेवन करें। इससे आपके शरीर की दुर्बलता दूर होगी, जिससे शरीर में चमक आएगी और बल का संचार होगा।
देशी घी खाने का सही तरीका
देशी घी का सही लाभ लेने के लिए एक चम्मच देसी घी को थोड़ी सी चीनी और काली मिर्च पाउडर मिलाकर सोते समय खाने से शरीर का भरपूर लाभ मिलता है। इसके अलावा सुबह उठते ही खाली पेट दूध में मिलाकर घी लेने से आंखों की रोशनी तेज होगी। लगातार कुछ दिन इन दो प्रयोगों को करने से आपकी शारीरिक दुर्बलता दूर हो जाएगी।
दूध के साथ भी लेने से फायदा
इसके अलावा रात में सोने से पूर्व गुनगुने दूध में एक चम्मच देसी घी मिलाकर पीने से शरीर को भरपूर पोषण मिलेगा, जिससे शरीर में एनर्जी का संचार होगा और कमजोरी भी दूर हो जाएगी।
Published on:
09 Aug 2019 03:40 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
