29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जन्माष्टमी 2019 : श्रीकृष्ण की बांसुरी बना सकती है करोड़पति, करें ये उपाए

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2019, श्री कृष्ण जन्माष्टमी 2019 समाचार, कृष्ण जन्माष्टमी 2019 तिथि, कृष्ण जन्माष्टमी 2019, श्री कृष्ण जन्माष्टमी तिथि, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव, जन्माष्टमी 2019, कृष्ण जन्माष्टमी 2019, जन्माष्टमी पूजा, जन्माष्टमी तिथि 2019, कृष्ण जन्माष्टमी तिथि 2019, जन्माष्टमी पूजा मंत्र

3 min read
Google source verification
Shree krishna janmashtami

Shree krishna janmashtami

जबलपुर। भगवान श्रीकृष्ण तो सबकी मुरादें पूरी करते हैं, लेकिन उनकी बांसुरी और मोर पंख भी लोगों की मनोकामना पूर्ति करते हैं। उनके सही उपयोग व उपायों से खाली तिजोरी भर जाती है। जन्माष्टमी 2019 में यदि इनके उपाए किए जाएं तो सभी कष्टों से मुक्ति पाई जा सकती है। ज्योतिषाचार्य पं. जनार्दन शुक्ला बता रहे हैं जन्माष्टमी के अवसर पर यदि बांसुरी का सरल टोटका किया जाए तो तिजारी धन से भर जाएगी। इसके अलावा अन्य चीजें भी सुख समृद्धि दिलाने में सहायक हैं। आइये जानते हैं कुछ ऐसे ही उपाए...

घर में रखें ऐसी बांसुरी
बांसुरी को वास्तु दोष दूर करने में बहुत ही कारगर माना गया है। आर्थिक समस्याओं से मुक्ति के लिए व्यक्ति को चांदी की बांसुरी घर में रखना चाहिए। आप चाहें तो सोने की बांसुरी भी रख सकते हैं। वास्तुशास्त्र में कहा गया है कि सोने की बांसुरी घर में रखने से घर में लक्ष्मी का वास बना रहता है। अगर सोने अथवा चांदी का बांसुरी रखना संभव नहीं हो तो बांस से बनी बांसुरी घर में रख सकते हैं। इससे भी वास्तु दोष दूर होता है और धन आगमन के स्रोत बनने लगते हैं। शिक्षा, व्यवसाय या नौकरी में बाधा आने पर शयन कक्ष के दरवाजे पर दो बांसुरियों को लगाना शुभ फलदायी होता है।

पूजा घर में उत्तर की ओर रखें कुबेर की मूर्ति
देवी लक्ष्मी की तस्वीर या मूर्ति आपके घर में जरुर होगी लेकिन धन में वृद्घि के लिए लक्ष्मी के साथ घर में कुबेर की मूर्ति या तस्वीर जरुर होनी चाहिए। क्योंकि लक्ष्मी धन का सुख देती हैं लेकिन आय के बिना धन का सुख संभव नहीं है। आय कुबेर महाराज प्रदान करते हैं। इसलिए दोनों एक दूसरे के पूरक माने जाते हैं। कुबेर महाराज उत्तर दिशा के स्वामी हैं इसलिए इन्हें हमेशा उत्तर दिशा में ही रखें।

गणेश जी की ऐसी प्रतिमा घर में रखें
गणेश जी यूं तो हर रुप में मंगलकारी हैं। लेकिन धन और सुख में बाधा को दूर करने के लिए नृत्य करती हुई गणेश जी की प्रतिमा घर में रखना बहुत ही शुभ होता है। गणेश जी की ऐसी प्रतिमा को इस प्रकार रखना चाहिए कि घर के मुख्य द्वार पर गणेश की जी दृष्टि रहे। प्रतिमा नहीं होने पर तस्वीर भी लगा सकते हैं।

धन वृद्घि करता है यह नारियल
नारियल को श्रीफल कहा गया है। श्री का अर्थ होता है लक्ष्मी इसलिए नारियल को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। इनमें एकाक्षी नारियल बहुत ही शुभ होता है। जिस घर में इसकी नियमित पूजा होती है वहां नकारात्मक शक्तियां नहीं ठहरती हैं। घर में दिनानुदिन उन्नति होती रहती है। लोग खुशहाल रहते हैं।

घर में रखें यह शंख
वास्तु विज्ञान के अनुसार शंख में वास्तु दोष दूर करने की अद्भुत क्षमता है। जहां नियमित शंख का घोष होता वहां के आस-पास की हवा भी शुद्घ और सकारात्मक हो जाती है। शास्त्रों में कहा गया है जिन घरों में देवी लक्ष्मी के हाथों में शोभा पाने वाला दक्षिणवर्ती शंख होता है वहां लक्ष्मी स्वयं निवास करती हैं। ऐसे घर में धन संबंधी परेशानी कभी नहीं आती है। इस शंख को लाल कपड़े में लपेटकर पूजा स्थान में रखना चाहिए और नियमित इसकी पूजा करनी चाहिए।

Story Loader