
Lady Natwarlal arrested for cheating on loan
जबलपुर। जरूरतमंदों को अपनी बातों में फंसाकर बैंक लोन दिलाने का झांसा देती थी और इसके एवज में लोगों से पांच हजार से 25 हजार रुपए तक ऐंठ लेती थी। सिद्धबाबा घमापुर में कई महिलाएं उसकी बातों में फंस कर पैसे दे दिए। उन्हें न तो लोन मिला और न ही पैसे वापस हुए। तब सभी महिलाओं ने थाने पहुंच कर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कराया। शनिवार को घमापुर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।
कम ब्याज पर लोन दिलाने का देती थी झांसा
घमापुर टीआई भरत श्रीवास्तव ने बताया कि सिद्धबाबा निवासी जेठानंद उर्फ लालू सोमयानी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि भारत सेवा समाज स्कूल के पास रहने वाली रेखा रैकवार से कुछ समय पहले उसका परिचय हुआ था। रेखा ने अपनी बातों के जाल में फंसाते हुए कहा कि वह 10 लाख रुपए का लोन कम ब्याज पर अपने परिचित बैंक से दिला सकती है। उसने झांसा दिया कि लोन के हिसाब से प्रोसेसिंग फीस लगेगी। इस तरह उसने जेठानंद उर्फ लालू सोमयानी सहित कई लोगों को कम ब्याज पर लोन दिलाने का झांसा देकर पैसे ऐंठ लिए।
पैसे लिए, लेकिन लोन नहीं दिला पायी-
प्रोसेसिंग फीस के नाम पर किसी से पांच हजार, किसी से दस हजार, किसी से सात हजार, किसी से 15 हजार तो किसी से 25 हजार रुपए ऐंठ लिए। बावजूद उसने किसी को लोन की रकम नहीं दिलायी। पैसे मांगने पर टालमटोल करने लगी। रेखा के झांसे में 100 से अधिक महिलाएं फंस कर पैसे गवां चुकी हैं। उसने सभी से पैन कार्ड, आधार कार्ड, पासबुक, फोटो आदि दस्तावेज तक अपने पास रख लिए हैं। पुलिस ने रेखा रैकवार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया।
Updated on:
18 Oct 2020, 12:26 AM IST
Published on:
18 Oct 2020, 12:26 AM IST
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.