
फायर बिग्रेड में 10.5 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक मशीन तो जोड़ ली है लेकिन इसके संचालन के लिए कुशल कर्मचारी नहीं है।
नगर निगम के फायर बिग्रेड में 10.5 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक मशीन तो जोड़ ली है लेकिन इसके संचालन के लिए कुशल कर्मचारी नहीं है। जर्मनी की इस मशीन पर अभी कम्पनी के ही कर्मचारी है लेकिन आने वाले समय में इसके लिए एक्सपर्ट कर्मचारी नहीं मिल सकेंगे। गौरतलब है कि इसके पहले स्वीप मशीन जैसी अत्याधुनिक मशीनें निगम में लाई गई हैं लेकिन वे कुछ ही समय में कबाड़ हो गई हैं, जिसे बाद में नीलाम ही किया गया है।
जबलपुर. नगर निगम शहर विकास के साथ ही उंची इमारतों तक पहुंचने के लिए लैंडर मशीन हाल ही में खरीदी है। इस मशीन में आग बुझाने, पानी की मॉनीटरिंग आदि अन्य कई प्रकार की हाइटेक सुविधाएं हैं, जिससे विषम स्थिति में त्वरित मदद मिल सकेगी। इस मशीन को फायर बिग्रेड दफ्तर में खड़ा किया गया है, जो मल्टीस्टोरी बिल्डिंग की उपरी मंजिल में लगने वाली आग पर काबू पाने में मददगार साबित होगी।
कम्पनी के कर्मचारी के बाद ठप हो जाएगी मशीन
इस मशीन को मौजूदा हालात में कम्पनी के कर्मचारी चला रहे हैं। ये कर्मचारी महानगरों से आए हैं। कम्पनी के अनुबंध के मुताबिक तीन सालों में इस मशीन को चलाने की व्यवस्था निगम को करनी होगी। जानकार कहते हैं कि इस मशीन को चलाने में कुशल चालक चाहिए, जो उपरी मंजिल तक किस चीज को पहुंचाना है, कितना टेंडर फोम, पानी या अन्य वस्तुएं भेजना आदि की, जानकारी रखता हो।
ऑटोमेटिक है मशीन
जर्मनी से आई यह मशीन ऑटोमेटिक है, जिसके कम्प्यूटर स्क्रीन में फीट करके छोड़ देने से मशीन स्वत: कार्य करती है। इसके लिए तकनीक अनुभवी कर्मचारी ही इस मशीन पर कार्य कर सकता है। जानकार कहते हैं कि महानगरों के आए कम्पनी के कर्मचारियों को मल्टीस्टोरी बिल्डिंग का अनुभव है लेकिन शहर में कर्मचारियों को मशीन चलाने का प्रशिक्षण लेने में काफी समय लग सकता है।
14 फायर बिग्रेड कर्मचारियों के भरोसे
दमकल विभाग 14 कुशल कर्मचारियों के ही भरोसे हैं। विभाग में 20 से अधिक गाडिय़ां हैं। इनमें टेंडर फोम और पानी की गाडिय़ां शामिल हैं। एक गाड़ी में कम से कम छह कर्मचारियों को भेजना पड़ता है, जिससे मौजूदा हालात में संविदा पर लगे कर्मचारी गाडिय़ों में भेजे जा रहे हैं।
लैंडर में अभी कम्पनी के कर्मचारी हैं। निगम के कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि वे ट्रेंड हो सके।
कुशाग्र ठाकुर, प्रभारी, अग्निशमन
Updated on:
17 Jan 2023 12:26 pm
Published on:
17 Jan 2023 12:25 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
