
Goddess Laxmi Puja Ashunya Shayan Dwitiya Vrat
मेष- दिन की शुरुआत में क्रोध हावी रहेगा। मनमाफिक काम न होने से परिजनों पर नाराज होंगे। नौकरी में नया प्रस्ताव मिलेगा। धार्मिक रुचि बढ़ेगी।
वृषभ- निवेश किए धन से अर्जित होने वाले वाले लाभ में विलंब होगा। संतान के लिए निर्णय लेने में दुविधा होगी। अर्थ व्यवस्था बिगडऩें से निर्माण कार्य की गति प्रभावित हो सकती है।
मिथुन- कम समय में अधिक लाभ अर्जित करने के चक्कर में न उलझें। मेहनत करें। कार्यस्थल पर आपके पराक्रम की प्रशंसा बढ़ेगी। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। जल्दबाजी नुकसानदायक रहेगी।
कर्क- आज विशेष उन्नतिकारक योगों के कारण मन में प्रसन्नता रहेगी। मन को भक्तिभाव में लगाने की कोशिश करेगे। कार्यस्थल पर अनुकूल परिणाम के लिए सक्रियता आवश्यक है।
सिंह- आलस को त्यागें। रुके कार्य में सफलता मिलेगी। पूंजी निवेश में सोच से अधिक लाभ होगा। अपनी कार्ययोजना और निर्णय पर अमल करना जरूरी है।
कन्या- पूंजी निवेश लाभदायी रहेगा। कार्यस्थल पर सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापार में वृद्धि होने के कारण काम आपकी योजनाओं के अनुसार होंगे। वायु विकार से पीडि़त रहेंगे।
तुला- जरूरी दस्तावेजों को संभाल लें, सामाजिक कार्यों में सम्मान मिलेगा। स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दी न करें। समस्या का समाधान होगा। निजी कार्य की व्यस्तता रहेगी।
वृश्चिक- दैवीय कार्यों में दिन बीतेगा। आज रचनात्मक काम होंगे। नवीन अनुबंध व समझौतों के कारण आपके लाभ मे वृद्धि होगी। जनकल्याण की भावना के कारण प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
धनु- पारमार्थिक कार्यों में धन लगेगा। सामाजिक कार्यों से सुयश मिलेगा एवं प्रभाव में वृद्धि होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। परिवार से सहयोग मिलने से कार्य होंगे।
मकर- कार्य की सफलता से मनोबल मजबूत होगा। कार्य की अधिक रहेगा। अजनबी व्यक्ति का विश्वास न करें, धोखा मिल सकता हैं।
कुम्भ- कम बोलें, अच्छा बोलें। सुख समृद्धि बढ़ेगी। आर्थिक निवेश में सोच-समझकर निर्णय लेने पर लाभ होगा। स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी। परिवार, समाज में आपका महत्व बढ़ेगा।
मीन- व्यापार-व्यवसाय में चल रही उलझनों से परेशान रहेंगे। किसी परिजन के साथ अपने विशेष कार्य की पूर्ति के लिए देवस्थलों का भ्रमण करेंगे। लाभ होने की संभावना बनती है। मित्र मिलन संभव है।
Published on:
31 Jul 2020 10:23 am

बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
