
latest news of lesbians in katni
कटनी। जिले की बरही तहसील के करेला गांव में शुक्रवार को ऐसी घटना सामने आई जो सभी को कड़वी यानी कड़वी लग रही है। दरअसर यहां दो लड़कियों ने आपस में शादी कर ली। मजदूरी पेशा परिवार की दो लड़कियों द्वारा उठाए गए कदम से लोग हैरान हैं। उनका कदम किसी के गले नहीं उतर रहा है। कोई इसे फिल्मों का असर तो कोई सीरियल और बदलते वक्त का नतीजा मान रहा है। ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में दो लड़कियों द्वारा आपस में शादी किए जाने का यह पहला मामला है।
एक ने सलवार, दूजी ने पहना जींस
कटनी स्थित महिला थाने में भी दोनों लड़कियां कौतूहल का विषय बनी रहीं। दोनों वयस्क हैं। लड़कियों में एक बकायदा जींस और टी शर्ट पहने हुई थी। दूसरी सलवार शूट में थी। देखने में ही समझ में आ रहा था कि जींस-टीशर्ट वाली लड़की पति और दूसरी पत्नी के वेश में है। बच्चियों द्वारा उठाए गए कदम से हैरान उनके परिजन भी थाने पहुंच गए। उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे कुछ भी समझने को तैयार नहीं नजर आ रही थीं।
गांव में की है शादी
बताया गया है कि दोनों लड़कियों शुक्रवार को आपस में विवाह किया। एक ने बकायदा दूसरी के नाम की मांग भर ली। शनिवार को दोनों लड़कियां गांव के सरपंच के पास पहुंचीं और उन्हें पूरी बात बतायी। सरपंच उन्हें लेकर पहले बरही थाने पहुंचे और फिर वहां से उन्हें कटनी महिला थाने भेज दिया गया। दोनों लड़कियों को लेकर यहां दिन भर गहमा-गहमी बनी रही।
मजूदूरी पेशा हैं मां बाप
पुलिस के अनुसार दोनों लड़कियों के माता-पिता मजदूर पेशा हैं। वे अनुसूचित जाति वर्ग से हैं। उनके द्वारा उठाए गए कदम से ग्रामीण हैरान हैं। लड़कियों के माता-पिता कुछ भी कहने से बच रहे हैं। बताया गया है कि दोनों लड़कियां साथ में पढ़तीं और साथ में ही घूमती थीं। किसी को अंदाजा नहीं था कि इस तरह आपस में शादी कर लेंगी।
दोनों पक्षों को बुलाया
एसपी अतुल सिंह के ने बताया कि बरही-खितौली से लगे करेला गांव में दो लड़कियों द्वारा आपस में शादी की गई है। पालकों द्वारा मामले की जानकारी बरही थाने में दी गई है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच के लिए दोनों पक्षों को महिला थाने में बुलाया गया है। जांच के बाद ही इसमें ठोस तथ्य सामने आ सकेंगे। परिजन बालिकाओं को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।
Published on:
04 Feb 2018 06:05 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
