7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बारिश से मौसम में आई तब्दीली, हाड़कंपाऊ ठंड के आसार

-रात में हुई बारिश के बाद बढ़ी ठंड-पश्चिमी विक्षोभ का असर

2 min read
Google source verification
मौसम का मिजाज

मौसम का मिजाज

जबलपुर. बीती रात हुई बारिश के बाद शनिवार को आसमान साफ होते ही जिले में हाड़कंपाऊ ठंड पड़ने लगी है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार ऐसा पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती हवा के चलते है। मौसम विज्ञानी कहते हैं कि तापमान में गिरावट से मकर संक्रांति के ठीक पहले ठंड बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग के सहायक मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक अगले 24 घंटे में मौसम बदलेगा। दक्षिण-पूर्वी अरब सागर के ऊपर चक्रवात है। अरब सागर से गुजरात तक एक द्रोणिका बनी हुई है। श्रीलंका के आसपास भी एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसी की वजह से बादल छाए हुए हैं और हल्की बारिश हुई है। पर रविवार से यह बदल जाएगा। मौसम साफ होते ही ठंड का असर दिखेगा। पहाड़ी और उत्तरी राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ी राज्यों पर बर्फबारी हो रही है। ऐसे में मौसम साफ होने और उत्तरी हवाओं के चलने से ठंड बढ़ने का अनुमान है।

अधारताल स्थित मौसम विभाग केंद्र के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस था। शुक्रवार को तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। शनिवार को भी अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी जारी है। शुक्रवार रात को न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह एक दिन पहले की तुलना में 0.6 डिग्री अधिक है। वहीं पिछले 24 घंटे में शहर में 0.2 मिमी बारिश दर्ज हुई। मौसम विभाग ने जिले में आज भी बारिश की संभावना व्यक्त की है।