
#Loot: Milk Cooperative Society Secretary robbed
जबलपुर, कटंगी की शराब दुकान के मैनेजर से स्कूटर सवार तीन बदमाशों ने शुक्रवार को दिन-दहाड़े साढ़े तीन लाख रुपए लूट लिए। वारदात की जानकारी लगते ही पूरे शहर की पुलिस अलर्ट मोड में आ गई। लेकिन, देर रात तक लुटेरों का पता नहीं चला। जांच के दौरान पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा है। उसके आधार पर संदेहियों की तलाश की जा रही है। एएसपी शिवेश सिंह बघेल ने बताया कि शराब दुकान के मैनेजर नितिन झारिया शुक्रवार दोपहर बाइक से दुकान की बिक्री की रकम लेकर ग्वारीघाट जा रहे थे। लुहारी के पास स्कूटर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसे चलती बाइक से धक्का दे दिया। नितिन सड़क पर गिर गए, तो बदमाशों ने साढ़े तीन लाख रुपए से भरा बैग लूटकर भाग निकले।
जांच के बाद एफआइआर- मामले की जानकारी नितिन ने शराब दुकान संचालक और पुलिस को दी। कटंगी पुलिस मौके पर पहुंची, तो उसे वारदात पर संदेह हुआ। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, तो संदेही नितिन का पीछा करते नजर आए। पुलिस के अनुसार बदमाश कई दिनों से रैकी कर रहे थे।
इलेक्ट्रॉनिक शॉप का ताला तोड़कर ड्रॉज से उड़ाए डेढ़ लाख रुपए
नकाबपोश चोर ने शुक्रवार तड़के महानद्दा की इलेक्ट्रॉनिक दुकान के शटर का ताला तोड़कर काउंटर से एक लाख 64 हजार रुपए पार कर दिए। मदन महल पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। चोरी की वारदात दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने बताया कि महानद्दा के पास प्रिंस सलूजा की फर्नीचर की दुकान है। प्रिंस गुरुवार रात दुकान बंद कर घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह उन्हें दुकान का ताला टूटने की जानकारी मिली। वे और पुलिस मौके पर पहुंची, तो पता चला कि चोर दुकान में घुसने के बाद सामान यहां-वहां फैलाया और सीधे ड्रॉज के पास पहुंच गया। उसमें रखे रुपए निकाले और बाहर आ गया। बाहर निकलने के बाद वह फिर एक बार दुकान में पहुंचा। पांच से सात मिनट तक वह दुकान में रहा, इसके बाद भाग निकला।
Published on:
17 Jun 2023 12:45 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
