
laxmi ji ko manane ke totke
जबलपुर। शुभ विक्रम संवत् : 2076, संवत्सर का नाम : परिधावी, शाके संवत् : 1941, हिजरी संवत् : 1441, मु.मास: ज: उलअव्वल 6, अयन : दक्षिणायन, ऋतु : हेमंत, मास : पौष, पक्ष : पौष
तिथि - रात्रि 5.54 तक भद्रा तिथि सप्तमी उपरांत जया तिथि अष्टमी रहेगी। भद्रा तिथि विवाह, उपनयन, गृहप्रवेश, क्रय विक्रय, पशुचिकित्सा, तथा विपणि व्यापार के लिए अत्यंत उपयुक्त मानी जाती है। वहीं जया तिथि भी मंगलकारी कार्य हेतु उपयुक्त मानी जाती है। व्यापारारंभ जैसे कार्य हेतु यह तिथि शुभ मानी जाती है, परंतु पौष मास में मंगलकारी कार्य निशिद्ध रहते हंै।
योग- रात्रि 9.53 तक वरीयान उपरांत परिधि योग रहेगा। दैनिक कार्य हेतु दोनों ही योग शुभ हैं।
विशिष्ट योग- ग्रहयोग के आधार पर आज के दिन प्रसूति, नामकरण, विद्यारंभ, विपणि व्यापार जैसे कार्य शुभ रहेंगे।
करण- सूर्योदय काल से वणिज उपरंात विष्टि तदनंंतर बालव करण का प्रवेश होगा करण शुभ सुखद है।
नक्षत्र- धु्रवसंज्ञक अधोमुख नक्षत्र उत्तराभाद्रपद रात्रि 5.45 तक उपरांत रेवती नक्षत्र रहेगा। शुभ नक्षत्र गणना के आधार पर आज के दिन विवाह, यज्ञोपवीत, अलंकार, वास्तु, गृहप्रवेश, प्रतिष्ठा, व्यापारिक यात्रा, नामकरण, कूपारंभ जैसे कार्य अत्यंत शुभ तथा मंगलकारी माने जाते हैं, परंतु सूर्य के धनु संक्रांति के कारण मंगलकारी कार्य निशिद्ध रहते हैं।
शुभ मुहूर्त- ंनक्षत्र गणना के आधार पर आज पुंसवन, प्रसूति स्नान, कर्जनिपटारा, नामकरण, अन्नप्रासन, विपणिव्यापार नववस्त्रधारण, एवं पौधरोपण जैसे कार्य शुभ मंगलकारी माने जाते हैं।
श्रेष्ठ चौघडि़ए - आज प्रात: 6.00 से 7.30 बजे तक शुभ दोपहर 10.30 से 3.00 चर, लाभ अमृत एवं रात्रि 6.00 से 9.00 चर अमृत की चौघडिय़ा शुभ तथा मंगलकारी रहेगी।
व्रतोत्सव- आज : सर्वार्थ सिद्धि एवं जयद योग के साथ श्री गुरु गोविंद सिंह जयंती का विशेष दिवस रहेगा।
चन्द्रमा : दिवस रात्रि पर्यंत तक गुरु प्रधान राशि मीन राशि में संचरण करेगा।
ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन: सूर्य के धनु राशि में गुरु धनु राशि में तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर स्थित हैं, सूर्य का पूर्वाषाढ़ नक्षत्र में संचरण रहेगा।
दिशाशूल: आज का दिशाशूल दक्षिण दिशा में रहता है, इस दिशा की व्यापारिक यात्रा को यथा संभव टालना हितकर है। चन्द्रमा का वास उत्तर दिशा में है, सन्मुख एवं दाहिना चन्द्रमा शुभ माना जाता है।
राहुकाल: दोपहर 1.30.00 बजे से 3.00.00 बजे तक। शुभ कार्य हेतु वर्जित।
आज जन्म लेने वाले बच्चे - आज जन्मे बालकों का नामाक्षर दू,ध,क्ष अक्षर से आरंभ कर सकते हैं, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में जन्मे बालकों की राशि मीन तथा राशि स्वामी गुरु रहेंगे। मीन राशि गुरु प्रधान राशि है, इस राशि के जातक प्राय: गंभीर, विवेकवान, अनुशासन प्रिय तथा स्वाभिमानी प्रवृत्ति के होते हैं। इनकी मित्रों की संख्या कम होती है, परंतु आवश्यकता पडऩे पर बड़े जन संंगठन का नेतृत्व का संचालन करते हैं।
Published on:
02 Jan 2020 10:07 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
