24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जबलपुर

मौसम video : 4 डिग्री पहुंचा पारा, सीजन के सबसे सर्द दिन में कांपा सज शहर

मौसम video : 4 डिग्री पहुंचा पारा, सीजन के सबसे सर्द दिन में कांपा सज शहर

Google source verification

जबलपुर. उत्तर से आने वाली बर्फीली हवाओं से शनिवार को भी राहत नहीं मिली। सुबह 5.30 बजे न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह इस सीजन का सबसे सर्द दिन था। सुबह ठंड व हवाओं के चलते सारा शहर कंपकंपाने पर विवश हो गया। हालांकि, दिन में तेज धूप निकलने से ठंड से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग ने आगामी दो-तीन दिनों तक तापमान स्थिर रहने की सम्भावना जताई है।

न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री में छूटी कंपकंपी
उत्तर से आने वाली बर्फीली हवा से लुढ़का पारा
आगामी दो-तीन दिनों तक तापमान स्थिर रहने की सम्भावना

 

ऐसे गिरा न्यूनतम तापमान
4 जनवरी9.9 (सामान्य)
5 जनवरी8.5 (-1)
6 जनवरी7.36 (-3)
7 जनवरी4.4 (-6)
(नोट : तापमान डिग्री सेल्सियस में)

चार दिन में 5.5 डिग्री गिरा पारा

बीते चार दिनों में शहर का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री नीचे आया। चार जनवरी को न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री दर्ज किया गया था। इसके बाद तीन दिन न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को छह किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तरी हवा चलने से न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री पर पहुंच गया, जो सामान्य से 6 डिग्री कम था।

दिन में हवा हुई धीमी, सर्दी से मिली राहत

शहर में शनिवार सुबह सूर्योदय के साथ तापमान बढऩा शुरू हो गया था। उत्तरी हवा की रफ्तार घटकर 2-3 किमी प्रतिघंटा हो गई। दिन में तेज धूप और हवा की गति कम होने से पारा उछला और अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हालांकि, यह सामान्य से तीन डिग्री कम रहा।