मौसम के बदले तेवर: उत्तर-पश्चिमी हवा से बढ़ेगा शहर में तापमान- देखें वीडियो
जबलपुर. शहर में 5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली गर्म उत्तर-पश्चिमी हवा के चलते मौसम के तेवर बदल गए हैं। शुक्रवार को दिन का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। इससे गर्मी का अहसास हुआ। रात के तापमान में भी गुरुवार की तुलना में वृद्धि हुई। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1 डिग्री कम था। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले एक-दो दिन में तापमान में वृद्धि होगी।
पश्चिमी विक्षोभ का असर
मौसम विभाग के अनुसार इस समय शहर में चल रही उत्तर- पश्चिमी हवा से तापमान बढ़ रहा है। इसके चलते दिन में तापमान बढ़ रहा है। आने वाले दो-तीन दिनों तक इसी तरह दिन के तापमान में बढ़त होगी। इस दौरान रात का तापमान भी और बढ़ सकता है।
फरवरी का सबसे गर्म दिन
फरवरी में दिन का न्यूनतम तापमान अब तक 6 व 7 फरवरी को सर्वाधिक था। दोनों दिन यह 29.9 और 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके बाद तापमान में वृद्धि हो रही है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य की अपेक्षा 5 डिग्री अधिक रहा। शुक्रवार फरवरी में अब तक सबसे अधिक तापमान वाला दिन रहा।