24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#mahatma_gandhi : गांधीमय हुआ टाउन हॉल परिसर, बना आकर्षण का केंद्र

#mahatma_gandhi : गांधीमय हुआ टाउन हॉल परिसर, बना आकर्षण का केंद्र  

less than 1 minute read
Google source verification
mahatma_gandhi

#mahatma_gandhi

जबलपुर. झंडा सत्याग्रह का साक्षी रहा शहर का ऐतिहासिक स्मारक टाउन हॉल परिसर अब गांधीमय हो गया है। दरअसल यहां परिसर से लगी उच्च स्तरीय पानी की टंकी पर महात्मा गांधी की कई तस्वीरें बनाई गई हैं। जानकारों का मानना है कि शहर की अन्य पानी की टंकियों को भी स्वच्छता, शैक्षणिक और सामाजिक संदेश देने के लिए चित्रकारी कर आकर्षक स्वरूप दिया जा सकता है।

पानी की टंकी पर महात्मा गांधी के चित्रों से दे रहे स्वच्छता का संदेश

तीन करोड़ से संवारा परिसर
पांच साल पहले तक टाउन परिसर खंडहर नजर आने लगा था, नगर के अन्य स्मारकों के साथ ही तीन करोड़ की लागत से इसका पुनरुद्ध किया गया है। अब यह ऐतिहासिक स्मारक शहरवासियों के आकर्षण का केंद्र बन गया है।
पाठकों की संख्या बढ़ी

टाउन हॉल में 138 साल पुराना पुस्तकालय है। यहां पुस्तकों का बड़ा संग्रह है। डेढ़ दशक पहले पुस्तकालय सूना हो गया था। गिनती के लोग ही आते थे। अब यहां प्रतियोगी परीक्षाओं सहित अन्य पुस्तकेें उपलब्ध हैं। पुस्तकालय का डिजिटाइजेशन होने के बाद यहां पढऩे आने वालों की संख्या बढ़ी है।