जबलपुर

weather update: फाल्गुन में मौसम तेजी से बदल रहा रंग

उत्तर पश्चिमी हवा से दिन में लग रही गर्मी, रात में सर्दी

less than 1 minute read
Feb 28, 2023
march weather

जबलपुर . मौसम में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। रात में मौसम सर्द हो रहा है। एक सप्ताह से दिन में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और रात को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 3 दिन तक मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद तापमान बढ़ेगा।

उत्तर पश्चिमी हवा 4-5 किमी की रफ्तार से चल रही है। इस वजह से दिन में गर्मी का एहसास हो रहा है। अधिकतम तापमान लगातार सामान्य से 3-5 डिग्री ऊपर चल रहा है। सोमवार को बादलों की आवाजाही रही। मौसम विभाग के अनुसार इस समय शहर में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसकी वजह से ये बादल आ जा रहे हैं। इसकी वजह से 3 दिन तापमान में अधिक उतार-चढ़ाव नहीं होगा। पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होते ही पारा एक बार फिर बढ़ेगा।

Also Read
View All

अगली खबर