
married women intimate boy with love
जबलपुर। वो खूबसूरत है। उसकी मुस्कुराहट देखकर हर कोई मोहित हो जाता है। ऐसा ही एक लडक़ा उसकी मधुर मुस्कार पर फिदा हो गया। उसने प्रेम जाल में उस खूबसूरती को फंसा लिया। देह का मिलन करने शादी का झांसा दिया। खूब जी भर के तन की प्यास बुझाई, जिसे वह पगली प्यार समझती रही। एक दिन वो बीमार हुई, अस्पताल में भर्ती कराने उसका प्रेमी ले गया, लेकिन ये क्या। जिसके लिए उसने पति को ठुकराया, जमाने के ताने सुने, उसने तकलीफ में साथ देने के बजाये साथ ही छोड़ दिया। अब वो पछता रही है। प्यार अब बलात्कार में बदल चुका है। प्रेमी पुलिस के हवाले हो गया है।
news facts
जिसके लिए पति का घर छोड़ा, वही अस्पताल में छोडकऱ भागा
शिकायत पर हनुमानताल थाने में बलात्कार का मामला दर्ज, आरोपित गिरफ्तार
यह है मामला-
दो माह पहले जिस प्रेमी के चक्कर में पडकऱ पति का घर छोड़ा। वह बीमार होने पर महिला को अस्पताल छोडकऱ फरार हो गया। हनुमानताल पुलिस ने रविवार को महिला की शिकायत पर बलात्कार का मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 26 वर्षीय महिला ने शिकायत में बताया, दो साल से उसकी लटकारी पड़ाव सब्जी मंडी निवासी सौरभ रैकवार से बातचीत थी। दोनों में प्रेम सम्बंध हो गए। इसे लेकर उसका पति से विवाद होने लगा। दो माह पहले महिला बच्चों को लेकर सौरभ रैकवार के साथ चली गई। सौरभ शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार करता रहा। 29 अक्टूबर को वह बीमार हो गई। सौरभ उसे विक्टोरिया ले गया और छोडकऱ चला गया। अस्पताल से छुट्टी होने पर वह सौरभ को तलाशते हुए घर पहुंची। वहां नहीं मिला। तलाश करने पर रानीताल में मिला। सौरभ ने कहा वह उसे अपने साथ नहीं रखेगा। पुलिस ने बलात्कार और एससी-एसटी का प्रकरण दर्ज कर सौरभ को गिरफ्तार कर लिया।
Published on:
05 Nov 2018 11:16 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
