31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बारिश का मौसम: रात भर बरसे बादल, सुबह सूरज ने बढ़ाई उमस- देखें वीडियो

बारिश का मौसम: रात भर बरसे बादल, सुबह सूरज ने बढ़ाई उमस- देखें वीडियो  

2 min read
Google source verification
monsoon latest update

monsoon latest update

जबलपुर. मौसम के नए सिस्टम monsoon latest update के प्रभाव से शहर में रविवार की रात बादल छाए। शहर के कुछ क्षेत्रों में रात 8.30 बजे बारिश शुरू हुई। रिमझिम बारिश से पूरा शहर भीग गया। इससे तापमान कमी आई और उमस से भी लोगों को राहत मिली। सोमवार की सुबह से ही सूर्यदेव अपने तेवर फिर से दिखाने लगे हैं। ऐसे में उमस ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी और उससे लगे हुए ओडिशा के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण पूर्वी मप्र में तीन दिन बारिश का पूर्वानुमान है।

दिनभर उमस के बाद रात में बरसे बादल, तापमान में गिरावट दर्ज

मानसूनी बादलों के मेहरबानी नहीं होने से इस साल अभी तक बारिश के मामले में शहर पीछे है। बीते दस वर्ष में अभी जून तक इस वर्ष सबसे कम बारिश हुई है। दस साल के औसत के लिहाज से तुलना की जाए, तो अभी तक कुल बारिश तकरीबन आधी है। बारिश नहीं होने से गर्मी और उमस से लोग बेहाल हैं। झमाझम वर्षा का इंतजार समाप्त नहीं हो रहा है।

सुबह धूप, शाम को उमस और चिपचिपी गर्मी

हवा की दिशा, गति और बादलों के मूवमेंट से हर दिन मौसम monsoon latest update कई रूप दिखा रहा है। अमूमन हर रोज सुबह से धूप खिल रही है। यह धूप न केवल चुभ रही है, बल्कि गर्मी का अहसास करा रही है। दोपहर बाद बादल उमड़ रहे हैं। लेकिन, बिना बरसे या छुटपुट बारिश के साथ ही लौट जाते हैं। इससे उमस बढ़ रही है। चिपपिची गर्मी के कारण लोगों को कई प्रकार की त्वचा सम्बंधी समस्याएं हो रही हैं। नींद पूरी नहीं हो पा रही।

सामान्य से चार डिग्री अधिकतम तापमान

कम बारिश के कारण जून के आखिरी तक तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से चार डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री रेकॉर्ड किया गया है। आद्र्रता सुबह के समय 77 और शाम को 42 प्रतिशत दर्ज हुई है। हवा उत्तर पश्चिम 7-8 किमी प्रतिघंटा की गति से चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ वर्षा और तेज हवा चलने की सम्भावना है।

30 जून तक कुल बारिश monsoon latest update

वर्ष : मिमी

2019: 95.7

2018: 119.4

2017: 161.7

2016: 186.6

2015: 263.4

2014: 291.7

2013: 579.1

2012: 218.4

2011: 391.4

2010: 102.8

(नोट: एक जनवरी से जून तक रेकॉर्ड बारिश की प्रति वर्ष कुल मात्रा।)

Story Loader