
जबलपुर. इस समय पांच मौसमी प्रणालियां सक्रिय हैं। इसके चलते हवा में नमी आ रही है। यही वजह है कि लगातार 4-5 दिनों से बादलों का जमावड़ा है। लेकिन, धूप ने शुक्रवार को भी झुलसाया। पारा एक बार फिर 43 डिग्री के करीब पहुंच गया। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हुए। मौसम विभाग के अनुसार साइक्लोनिक सर्कुलेशन, ट्रफ लाइन और वेस्टर्न डिस्टरबेंस समेत अलग-अलग स्थानों पर बनी पांच मौसम प्रणालियों के चलते मौसम बदला है।
शनिवार को भी जबलपुर सहित सम्भाग के जिलों में गरज चमक के साथ आंधी व बूंदाबांदी की सम्भावना जताई गई है। प्री मानसून की गतिविधियों में तेजी आने से 12 जून तक दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रवेश की सम्भावना है।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 42.8 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक था। शाम को बादलों की वजह से उमस बढ़ गई। रात का न्यूनतम न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को तापमान में ज्यादा फेरबदल की सम्भावना नहीं है।
Updated on:
08 Jun 2024 12:53 pm
Published on:
08 Jun 2024 12:51 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
