24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक सप्ताह तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज, मानसून द्रोणिका जा रही बंगाल की खाड़ी

monsoon update : शहर सहित पूर्वी मध्यप्रदेश के जिलों में झमाझम बारिश की वजह बनी मौसमी प्रणालियां कुछ कमजोर हो रही हैं।

2 min read
Google source verification
monsoon update

monsoon update

monsoon update : शहर सहित पूर्वी मध्यप्रदेश के जिलों में झमाझम बारिश की वजह बनी मौसमी प्रणालियां कुछ कमजोर हो रही हैं। शनिवार को इसके चलते जबलपुर में पूरे दिन बारिश नहीं हुई। चटक धूप खिली, जिसके चलते तापमान ने उछाल मारी। उमस से लोग परेशान रहे। मौसम विभाग के अनुसार, 20-24 जुलाई तक जबलपुर जिले में मौसम ऐसा ही रहेगा।

बुजुर्ग को किया डिजिटल अरेस्ट, डर दिखा 45 लाख ठगे, पूरे प्रदेश में हड़कंप

monsoon update : मौसमी प्रणालियां कमजोर हुईं, आठ डिग्री उछल गया पारा

25-31 जुलाई तक सामान्य वर्षा हो सकती है। शनिवार सुबह से बारिश का सिलसिला थमा रहा। इसके चलते जोरदार उमस महसूस हुई। अधिकतम तापमान पांच डिग्री बढ़कर 34.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। रात का न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य से दो डिग्री कम था। सीजन में कुल वर्षा का आंकड़ा 630.5 मिमी (24.8 इंच) पर स्थिर है।

monsoon update : कम होगा प्रणालियों का असर

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून द्रोणिका बीकानेर, सीकर से उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश पर बने कम दाब के क्षेत्र से सीधी, डाल्टनगंज, पुरुलिया, कोंटाई होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश एवं उससे लगे दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश पर बने कम दाब के क्षेत्र के शनिवार तक उत्तर-पश्चिमी एमपी से पूर्वी राजस्थान होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़कर गहरे कमजिले में मौसम ऐसा ही रहेगा। धूप खिलेगी, साथ ही कभी कभी बारिश भी होगी। दबाव के क्षेत्र में बदलने के संकेत मिले हैं।एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। लेकिन, जबलपुर संभाग के जिलों में सक्रिय कम दबाव का क्षेत्र आगे बढ़ने के संकेत मिले हैं। इससे मौसमी प्रणालियों का असर कम होगा। आगामी 4-5 दिनों तक धूप के बीच हल्की बारिश होती रहेगी।