7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जबलपुर में यहां बन रहा सबसे खूबसूरत गार्डन, भूल जाएंगे कहीं और जाना: देखें वीडियो

जबलपुर में यहां बन रहा सबसे खूबसूरत गार्डन, भूल जाएंगे कहीं और जाना: देखें वीडियो  
2 min read
Google source verification
kund.png

ganesh visarjan

जबलपुर। नर्मदा प्रदूषण को रोकने में पत्रिका की मुहिम के तहत बने भटौली स्थित विसर्जन कुंड का निर्माण अंतिम चरणों में पहुंच गया है। गणेशोत्सव के पूर्व इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। यहां आधुनिक सुविधाओं के साथ गणेश विसर्जन हो सकेगा। लोगों को कीचड़ से मुक्ति भी मिलेगी, साथ ही ईटीपी प्लांट भी लगाया जा रहा है। जिससे कुंड का दूषित हो चुका पानी फिल्टर करके सडक़ के दूसरी ओर बन रहे गार्डन के पौधों में सिंचाई के काम में लिया जाएगा। ये बात जबलपुर स्मार्ट सिटी के सीईओ आशीष पाठक ने शनिवार को साकेत धाम के संस्थापक स्वामी गिरिशानंद सरस्वती, साध्वी ज्ञानेश्वरी दीदी, पूर्व एमआईसी सदस्य मनीष दुबे के साथ निरीक्षण के दौरान कहीं।

साकेत धाम के संस्थापक स्वामी गिरिशानंद सरस्वती, साध्वी ज्ञानेश्वरी दीदी के साथ स्मार्ट सिटी सीईओ आशीष पाठक ने किया निरीक्षण

स्वामी गिरिशानंद सरस्वती महाराज ने कहा गणेशोत्सव का पर्व बहुत नजदीक आ गया है। इसके पूर्व विसर्जन कुंड जल्द तैयार हो इसके लिए अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया गया है। आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए हैं। ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

साध्वी ज्ञानेश्वरी दीदी ने कहा कि विसर्जन कुंड के दूसरी ओर बन रहे पार्क में यहां आसपास की बस्ती के बच्चों के लिए लाइब्रेरी, ओपर थियेटर में गीत, संगीत व अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों को शुरू करने के लिए स्मार्ट सिटी सीईओ आशीष पाठक ने अनुमति प्रदान कर दी है। निर्माण कार्य के बाद यहां पढ़ाई के साथ कलाओं से भी लोगों को जोड़ा जा सकेगा।

ईटीपी प्लांट से बचेगा पानी
पूर्व एमआईसी सदस्य मनीष दुबे ने कहा कि निरीक्षण के दौरान कुंड के दूषित पानी के निस्तारण पर चर्चा हुई। जिसमें इंजीनियरों द्वारा बताया गया कि इस साल ईटीपी प्लांट विसर्जन कुंड के पास स्थापित कर लिया जाएगा। जिससे पानी को फिल्टर कर गार्डन व कुंड के आसपास लगे पौधों की सिंचाई की जाएगी। इसका पूरा काम दिसम्बर 2020 तक पूरा करने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर साध्वी मैत्रेयी दीदी, नगर निगम जल विभाग के कमलेश श्रीवास्तव, साकेत धाम के दिलीप भाई आदि मौजूद थे।