24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मप्र तीरंदाजी एकेडमी के खिलाड़ी बोले प्रताड़ित कर रहे जिला खेल अधिकारी, अभ्यास करने से रोका

Archery Academy : मध्यप्रदेश तीरंदाजी एकेडमी के खिलाडिय़ों ने मंगलवार को जनसुनवाई में अपर कलेक्टर मिशा सिंह को अपनी पीड़ा बताई।

2 min read
Google source verification
Archery Academy

Archery Academy

Archery Academy : मध्यप्रदेश तीरंदाजी एकेडमी के खिलाडिय़ों ने मंगलवार को जनसुनवाई में अपर कलेक्टर मिशा सिंह को अपनी पीड़ा बताई। शिकायत में आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश एमेच्योर तीरंदाजी संघ और जिला खेल अधिकारी उन्हें मानसिक रूप से परेशान कर रहे हैं। एकेडमी की शिटिंग के कारण उन्हें अभ्यास करने से रोका जा रहा है। इस पर अपर कलेक्टर ने फोन पर खेल अधिकारी से कहा कि खिलाडिय़ों को अभ्यास से वंचित नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि इस सबंध में खेल संचालक को भी पत्र लिखा जाएगा।

वर्ल्ड कप से पहले मप्र आर्चरी एकेडमी बंद, 35 खिलाड़ियों ने दी इस्तीफे की धमकी

Archery Academy :दो घंटे रहे कार्यालय में

जबलपुर सहित प्रदेश के अन्य जिलों से आए खिलाड़ी और अभिभावक दो घंटे से अधिक समय तक कलेक्टर कार्यालय में रहे। अभिभावकों ने कहा कि प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए खिलाडिय़ों की एंट्री नहीं भेजी जा रही है। वे आगामी विश्व कप ट्रायल के लिए भी तैयारी नहीं कर पा रहे हैं।

Archery Academy :रांझी में होनी है शिफ्टिंग

उल्लेखनीय है कि रानीताल खेल परिसर से तीरंदाजी एकेडमी को रांझी में शिफ्ट किया जा रहा है। इसके लिए एक महीने के लिए प्रैक्टिस को बंद किया जा रहा है। खिलाडिय़ों का कहना है कि उन्हें रानीताल में अभ्यास करने दिया जाए। इधर, अपर कलेक्टर मिशा सिंह ने बताया कि मामले में कार्रवाई के लिए खेल संचालक से मार्गदर्शन मांगा गया है।