30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मप्र की सरकारी नौकरियों में ओबीसी का 13.66 प्रतिशत प्रतिनिधित्व

मप्र की सरकारी नौकरियों में ओबीसी का 13.66 प्रतिशत प्रतिनिधित्व  

less than 1 minute read
Google source verification
OBC

OBC

जबलपुर। राज्य सरकार की ओर से शुक्रवार को हाईकोर्ट के समक्ष प्रदेश की शासकीय सेवाओं में ओबीसी वर्ग के प्रतिनिधित्व का डेटा पेश किया गया। सरकार ने बताया कि कुल स्वीकृत सरकारी पदों की संख्या 321944 में से ओबीसी वर्ग के लिए 43978 पद (13.66 प्रतिशत) आरक्षित हैं।

राज्य ने हाईकोर्ट में पेश किया डेटा
कांग्रेस सरकार ने पेश की थी जनसंख्या की जानकारी
भाजपा सरकार ने बताया सरकारी नौकरी में हिस्सा

हाईकोर्ट ने रिपोर्ट को रिकॉर्ड पर ले लिया। सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुरूप अभी पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट हाईकोर्ट में प्रस्तुत किया जाना शेष है।

READ MORE- जबलपुर अग्निकांड: तीन डॉक्टर्स और मैनेजर पर दस-दस हजार का इनाम

ओबीसी आरक्षण बढ़ाने के खिलाफ कई केस कोर्ट में लंबित हैं। 16 अगस्त को मामला अंतिम बहस के लिए तय है। इससे पहले तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण की घोषणा कर हाईकोर्ट में जनसंख्या के आंकड़े पेश किया था। अब भाजपा सरकार ने नौकरियों की स्थिति स्पष्ट की है।

READ MORE- मप्र के इतिहास में पहली बार होगा ऐसा शपथ ग्रहण, 7 को कांग्रेस, 8 को भाजपा नेता लेंगे शपथ

ऐसे बताए आंकड़े
प्रदेश में 53 विभागों में कुल 321944 पद स्वीकृत हैं। इनमें 163299 अनारक्षित, 48978 एससी, 63938 एसटी व 43978 पद ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। जबकि कुल स्वीकृत पदों में से फिलहाल 239076 पद भरे हैं। इनमें 101156 अनारक्षित वर्ग, 43812 एससी, 51453 एसटी व ओबीसी वर्ग के 42655 पद शामिल हैं। कुल 82 हजार 868 पद रिक्त हैं।

READ MORE- जबलपुर : 10 अगस्त को चुना जाएगा नगर निगम अध्यक्ष, होगा अपील समिति का निर्वाचन

बरगी बांध के रक्षक हैं नंदकेश्वर महादेव, मनोकामना पूर्ति के लिए विख्यात है मंदिर

Story Loader