scriptमौसम अलर्ट: बारिश की चेतावनी के साथ शुरू हो गई कड़ाके की ठंड | MP: heavy rain warning and cold wave alert in mp | Patrika News

मौसम अलर्ट: बारिश की चेतावनी के साथ शुरू हो गई कड़ाके की ठंड

locationजबलपुरPublished: Dec 15, 2020 01:15:58 pm

Submitted by:

Lalit kostha

दिनभर बादलों का डेरा, शहर ने धुंध की ओढ़ी चादर

Rajasthan Weather: सीजन का सबसे ठंडा दिन

Rajasthan Weather: सीजन का सबसे ठंडा दिन

जबलपुर। आसमान में हल्के काले बादल लगातार चौथे दिन मंगलवार को भी बने हैं। बादलों की आवाजाही से पारा भी हल्का चढ़ा है्र, आज सुबह से ही नहीं खिली। शहर में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हुई। सर्द हवाएं चल रही हैं। पहाड़ों से आ रही सर्द हवा में अरब सागर की ओर से आ रही नमी भरी हवा भी मिली। मौसम में पश्चिम की ओर से आ रही हवा के घुलने से सर्द हवा ने असर कम किया। इससे दिन में ज्यादा ठंड महसूस नहीं हुई। वहीं सोमवार को शाम होते ही मौसम ने कुछ करवट ली। हवा की गति अचानक बढ़ गई। तेज गति से आई ठंडी हवा से सिहरन हुई। उसके साथ ही शहर धुंध की चादर से ढंकने लगा। शहर के बाहरी क्षेत्रों में दोपहर बाद ही धुंध छा गई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो