
Former BJP Leader Accused in Sex Racket Victim Reports Threats
MP News: मध्यप्रदेश के जबलपुर में पूर्व भाजपा नेता की होटल में असम की युवती को बंधक बनाकर उससे देह व्यापार कराए जाने के मामले में नया मोड़ आया है। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि अब उस पर समझौता करने के लिए आरोपी पूर्व भाजपा नेता के परिवार वाले दबाव बना रहे हैं और उसे धमकियां दी जा रही हैं। धमकियों से डरे बिना पीड़िता ने शहर के ओमती थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है जिसके आधार पर पुलिस ने पूर्व भाजपा नेता की मां व अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।
बीते साल जून के महीने में जबलपुर शहर के गढा बाजार के होटल ‘अतिथि’ में देह व्यापार का खुलासा हुआ था। तब पुलिस ने होटल में बंधक बनाकर रखी गई असम की एक 25 वर्षीय युवती को छुड़ाया था। युवती ने होटल संचालक और भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अतुल चौरसिया पर जबरदस्ती देह व्यापार कराने के आरोप लगाए थे। इसके बाद पुलिस ने अतुल चौरसिया को गिरफ्तार किया था। देह व्यापार केस में अतुल चौरसिया की गिरफ्तारी के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद विष्णुदत्त शर्मा के निर्देश पर जबलपुर के पार्टी जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने अतुल चौरसिया को पार्टी की छवि धूमिल करने के कारण भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया था।
तब पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि वो करीब तीन साल पहले जबलपुर आई थी और जबलपुर में उसकी पहचान अतुल चौरसिया व मूलत: डिंडौरी के रहने वाले शीतल दुबे से हुई थी। अतुल ने उसे अपनी होटल में ही रहने के लिए एक कमरा दे दिया था। जब भी होटल में कोई ग्राहक पहुंचता तो अतुल और शीतल उसको उनके उनके कमरों में भेजते थे। ग्राहक से मिलने वाली रकम अतुल और शीतल अपने पास रखते थे। युवती रुपयों की मांग करती, तो दोनों टाल देते। ढाई साल तक रुपए नहीं मिले, तो चार माह पहले युवती जैसे-तैसे होटल से निकलकर लार्डगंज इलाके में किराए के कमरे में रहने लगी। हाल ही में उसने दोनों से पैसे मांगे। लेकिन, दोनों ने फिर मना कर दिया। तब युवती थाने पहुंची। पुलिस के अनुसार होटल आने वाले ग्राहकों से होटल के कमरे का किराया अलग से लिया जाता था, वहीं युवतियों के लिए अलग से दो हजार से पांच हजार तक रकम चार्ज की जाती थी।
Published on:
09 Apr 2026 05:11 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
