7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस के दिग्गज नेता का निधन, सियासी गलियारों में शोक की लहर

MP News: मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री चंद्र कुमार भनोत का जबलपुर में निधन हो गया।

less than 1 minute read
Google source verification
Chandra Kumar Bhanot

फोटो- जीतू पटवारी एक्स

MP News: मध्य प्रदेश के जबलपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री चंद्र कुमार भनोत का निधन हो गया। पूर्व मंत्री के निधन की खबर लगते ही राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। उन्होंने 85 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।

कांता भैया के नाम से प्रसिद्ध थे चंद्र कुमार भनोट

चंद्र कुमार भनोत महाकौशल की राजनीति में कांता भैया के नाम से प्रसिद्ध थे। वह रेडक्रॉस सहित कई दूसरी संस्थाओं में काफी लंबे समय तक सक्रिया रहे। उनके बेटे तरूण भनोट भी राजनीति में सक्रिय हैं। वह कमलनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री थे।

जीतू पटवारी ने जताया शोक

पीसीसी जीतू पटवारी ने शोक जताते हुए लिखा कि मप्र शासन के पूर्व मंत्री पं. चंद्रकुमार जी भनोत के निधन की दुखद सूचना प्राप्त हुई। मैं भावपूर्ण श्रद्धा-सुमन अर्पित करता हूं और प्रभु से प्रार्थना करता हूं कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्रदान करें। दुख की इस कठिन घड़ी में मैं प्रिय मित्र श्री तरुण भनोत जी व संपूर्ण परिवार के प्रति भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। परम् पिता परमात्मा सभी को, यह वियोग सहन करने की शक्ति दें। ओम शांति।