7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP weather: मानसून की विदाई बादलों भी लौटे, रातें होने लगी ठंडी

1 जून से 30 सितम्बर तक कुल 42.6 इंच बारिशमानसून की विदाई, शहर में इस बार औसत से 9.4 मिमी कम हुई बारिश
less than 1 minute read
Google source verification
meerut

MP weather: winter season start, monsoon say goodbye

जबलपुर। सितम्बर की विदाई के साथ मानसूनी बादल भी लौट गए। इस साल बार-बार काले बादलों छाये, लेकिन शहर में औसत बारिश का कोटा भी पूरा नहीं हुआ। मॉनसूनी सीजन में 1 जून से 30 सितम्बर के बीच 42.6 इंच ही बारिश हुई। यह औसत से करीब 9.4 इंच कम है। आमतौर पर मानसूनी बादलों की विदाई के बाद मौसम में हल्की ठंडक आ जाती है। अभी रात में हवा में ठंडक जरूर आ रही है, लेकिन दिन में अब भी उमस और गर्मी बनी हुई है।

अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है। यह सामान्य के बराबर बना रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आद्र्रता सुबह के समय 79 प्रतिशत और शाम को 63 प्रतिशत थीं। उत्तर-पश्चिम हवा 3 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली।

वैज्ञानिकों के अनुसार स्थानीय बादलों की सक्रियता पर गुरुवार को जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा या बौछार हो सकती है। शहर में औसत बारिश का आंकड़ा 52 इंच है। इस बार मॉनसून के जल्दी प्रवेश करने के बाद उम्मीद के मुताबिक फुहार नहीं पडऩे से वर्षा के मामले में शहर पिछड गया। पिछले वर्ष पूरे सीजन में अच्छी बारिश के बाद सितम्बर के आखिरी दिनों में भी झमाझम बारिश की कई खेप मिली थी। इससे पिछले वर्ष सीजन में 63.84 इंच बारिश हुई थी। इस साल बारिश का आंकड़ा 11.84 इंच पीछे है।