
MP Weather : गर्मी की रफ्तार पर पश्चिमी विक्षोभ व बादल-बारिश की वजह से ब्रेक लग गया है। शुक्रवार सुबह भी जबलपुर में कुछ जगह बूंदाबांदी हुई। पूरे दिन बादलों की आवाजाही व तेज हवा चलती रही। इसके चलते गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली।
दिन व रात के तापमान में कमी आई। मौसम विभाग की मानें, तो दो दिन तक जबलपुर सहित सम्भाग के जिलों में मौसम विगड़ा रहेगा। 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा, धूल भरी आंधी चल सकती है।
तेज बारिश के समीकरण बन रहे हैं। सम्भाग के जिलों में कहीं कहीं वज्रपात व ओलावृष्टि के भी आसार हैं। शनिवार को जबलपुर में धूल भरी आंधी चलने, गरज चमक के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
Updated on:
03 May 2025 11:53 am
Published on:
03 May 2025 11:50 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
