
Narmada Jayanti 2023
जबलपुर. मां नर्मदा उमाशंकर चुनरी भक्त समिति की ओर से गुरुवार को नर्मदा प्रकटोत्सव की पूर्व संध्या पर उमाघाट ग्वारीघाट में मां नर्मदा का 1100 फीट की चुनरी से शृंगार किया गया।
दंडी स्वामी प्यारे नंद, ज्ञानेश्वरी दीदी, मैत्री दीदी, स्वामी पगलानंद, स्वामी मुकुंददास, इंद्रभान, रामबहादुर, स्वामी चंद्रशेखरानंद, संपूर्णा दीदी, शिरोमणि दीदी, रोहित, रामेश्वर दास, संतोष शास्त्री सहित बड़ी खेरमाई ट्रस्ट के अध्यक्ष शरद अग्रवाल, योगेंद्र दुबे के नेतृत्व में आयोजन हुआ। संतों ने स्वच्छता के साथ नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया। समिति के संरक्षक डॉ. सुधीर अग्रवाल, चुनरी समिति के अध्यक्ष जय किशन गुप्ता व कान्यकुब्ज वैश्य हलवाई महिला मंडल की बहनों ने विशेष परिधान पहनकर नर्मदा जी का आशीर्वाद लिया। अमर सिंह ठाकुर, राकेश अहिरवार, सोनू सैनी, प्रमोद नागर, सुरेंद्र खरे, राजेश साहू, समीर पटेल, संदीप ठाकुर, मोनू सोनकर, सोनू पंडा उपस्थित थे।
तिलवाराघाट में श्रीराम मानस महिला मंडल संजीवनी नगर की ओर से मां नर्मदा प्रकटोत्सव की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को में माता नर्मदा को 151 फीट लम्बी चुनरी समर्पित की गई। मंडल अध्यक्ष संध्या दुबे ने बताया कि मां की आराधना के साथ चुनरी समर्पित की गई। इस अवसर पर सुमन राय, उमा सिसोदिया, अजय गढ़वाल, प्राची सिसोदिया, अनीता केवट, कल्पना तिवारी, साधना पांडे उपस्थित थीं।
Published on:
28 Jan 2023 11:50 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
