22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PM मोदी के डिजीटल इंडिया के सपने के साथ दौड़ रहा है ये शहर, टेक्नोलॉजी यूजिंग के टॉप पर

नेशनल टेक्नोलॉजी डे आज, शहर कई मायनों में हो रहा है टेक्निकली स्ट्रॉन्ग

3 min read
Google source verification
National Technology Day today : टेक्नोलॉजी यूजिंग के टॉप पर संस्कारधानी

National Technology Day today : टेक्नोलॉजी यूजिंग के टॉप पर संस्कारधानी

जबलपुर। कैशलेस ट्रांजक्शन के मामले में शहर अव्वल है। शहर में जूस की शॉप से लेकर सब्जियों के विक्रेता तक डिजिटल पैमेंट करना पसंद करते हैं। लोगों को शहर में किसी भी जगह गंदगी दिखे तो निगम के एप और वेब पोर्टल पर क्लिक एंड शेयर करते हैं। पुलिस सम्बंधी कोई भी जानकारी हो तो तुरंत सिटीजन कॉप में जानकारी दर्ज करवाते हैं। इतना ही नहीं टैक्स भरना, जरूरी सर्टिफिकेट़्स बनवाना और कलेक्ट्रेट से जुड़े काम भी अब लोग खुद ही बनाना पसंद करते हैं। इन सभी मायनों में संस्कारधानी की पहुंच अब टेक्निकली स्ट्रॉन्ग हो रही है। शहर के लोगों को अपनी आवाज पहुंचाने के लिए बस अब सिर्फ एक क्लिक का सहारा लेना पड़ता है। इस नेशनल टेक्नोलॉजी डे पर आइए जानते हैं किस तरह शहर टेक्नोलॉजी के उपयोग में टॉप पर है।

लोग भी हो रहे टेक्निकल रिच
शहर के लोग भी अब टेक्निकली रिच हो रहे हैं। वे अपने दायित्वों के निवर्हन और गलत बातों के प्रति आवाज बुलंद करने के लिए टेक्नोलॉजी के कई माध्यमों का सहारा ले रहे हैं। किसी भी समस्याओं के निदान के लिए वे कभी फेसबुक पर अपनी बात रखने लिए तो कभी बड़े स्तर पर बात पहुंचाने के लिए ट्वीट करते हैं। इतना ही नहीं ऑनलाइन ट्रांजक्शन से लेकर नेट बैंकिंग तक के काम अब हर वर्ग द्वारा काफी आसानी से किए जाने लगे हैं।

नगर निगम

जेबीपी 311- इस एप में लोगों को शहर से जुड़ी सफाई सम्बंधी और अन्य जानकारियों की शिकायत करने और उनके निवारण पाने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं निगम से जुड़ी हुई कई जानकारियां भी इन एप में मिल जाती है।
स्वच्छता एप- शहर को स्वच्छ बनाने के लिए हाल ही में निगम द्वारा एक नया एप लॉन्च किया गया है, जो कि शहर में विभिन्न जगहों पर फैली गंदगी को लेकर शिकायतों को दर्ज करवाना है। इसमें लोग कई शिकायतें दर्ज करवा रहे हैं।

पुलिस
सिटीजन कॉप - शहर के जुड़ी किसी भी तरह की शिकायतों को इन एप्लिकेशन के जरिए दर्ज करवाया जा सकता है। इसमें गाडि़यों के गुमने, मोबाइल गुमने की शिकायतों के साथ अन्य शिकायतों को निवारण के लिए चुना जाता है।
कोड रेड - महिला सुरक्षा के लिए गठित की गई टीम में से कोड प्रमुख रही है। इसके पिछले साल एप्लिकेशन के रूप में लॉन्च किया गया था। सुरक्षा की दृष्टि से इस एप्लिकेशन पर कई तरह की शिकायतें दर्ज की जाती है।

वेब पेज और एप पर निराकरण
शहर में मेडिकल, एजुकेशन, कलेक्ट्रेट, नगर निगम, हाईकोर्ट, पुलिस और यातायात विभाग द्वारा कई तरह के फेसबुक और सोशल मीडिया पर कई तरह के पेज बनाए गए हैं, जो कि शहरवासियों को शिकायतों दर्ज करवाने और उनके निवारण के लिए मददगार साबित होती हैं। इन पेज और एप पर प्रतिदिन ८ से १० शिकायतों को सुलझाया जाता है।

टेक्नोलॉजी ने बना दी लाइफ आसान
समय के साथ लगातार बदलने वाली टेक्नोलॉजी ने लोगों की लाइफ को हर कदम पर प्रभावित किया है। फिर चाहे वह इंटरनेट टेक्नोलॉजी की बात हो या फिर रूटीन लाइफ में उपयोग आने वाले प्रोडक्ट की। सभी के लिए टेक्नोलॉजी के बदलते स्वरूप ने कई तरह से लोगों की लाइफ को आसान बनाया है। कैशलेस ट्रांजक्शन इसका सबसे अच्छा उदाहरण है। पहले जहां करेंसी से हर काम होते थे, वहीं अब ऑनलाइन पैमेंट का ट्रेंड चल रहा है।

इसलिए पीएम के सपने के हैं करीब

शहर में 45 से अधिक जगह फ्री वाई-फाई
सिटीजन कॉप में सबसे ज्यादा शिकायतें
सिटी कॉलेजों के वेब पोर्टल अपडेशन
यूनिवर्सिटी यूजीसी और हायर एजुकेशन के लिंकअप
सिटी कोचिंग का ऑनलाइन स्टडी मैटेरियल
लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के होम प्रोडक्ट अवेलेबल

सोशल मीडिया पर हेल्पफुल पेज
हाईकोर्ट केस स्टडी
जबलपुर पुलिस
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय
यातायात पुलिस
कलेक्ट्रेट
जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज रीयूनियन
मेडिकल कॉलेज
नगर निगम