25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

31 दिसम्बर साल का आखिरी दिन, हनुमान जी की पूजा करें नया साल होगा शुभ: आज का पंचांग

31 दिसम्बर साल का आखिरी दिन, हनुमान जी की पूजा करें नया साल होगा शुभ: आज का पंचांग  

2 min read
Google source verification
hanuman jayanti 2020 date, hanuman ji puja vidhi and mantra

hanuman jayanti 2020 date, hanuman ji puja vidhi and mantra

जबलपुर। शुभ विक्रम संवत् : 2076, संवत्सर का नाम : परिधावी, शाके संवत् : 1941, हिजरी संवत् : 1441, मु.मास: ज:उलअब्बल 4, अयन : दक्षिणायन, ऋतु : हेमंत, मास : पौष, पक्ष : शुक्ल
तिथि - दोपहर 2.41 तक पूर्णा तिथि पंचमी उपरांत नंदा तिथि षष्ठी रहेगी। पूर्णा तिथि में सभी प्रकार के मंगलकारी कार्य शुभ माने जाते हैं। इस तिथि में विवाह, क्रय विक्रय, विपणि व्यापार, शिल्प विद्या, पठन पाठन, कारीगरी, तथा गोपालन हेतु यह तिथि अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। वहीं षष्ठी तिथि में व्यापार वाणिज्य के कार्य अत्यंत शुभ माने जाते हैं।
योग- रात्रि 8.55 तक सिद्धि उपरांत व्यतिपात योग रहेगा। शुभ कार्य हेतु सिद्ध योग शुभ तथा मंगलकारी है।
विशिष्ट योग- आज के दिन प्रसूति कार्य, नवीन वस्त्रधारण, शल्य कर्म, औषधि सेवन जैसे कार्य शुभ रहेंगे।
करण- सूर्योदय काल से वालव उपरंात कोलव तदनंंतर तैतिल करण का प्रवेश होगा। करण योग शुभ है।
नक्षत्र- चर संज्ञक अधोमुख नक्षत्र शतभिषा रात्रि 12. 15 तक उपरांत पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। शतभिषा नक्षत्र में कारीगरी, प्रतिष्ठा, वास्तु, गीत संगीत, क्रय विक्रय, पौधरोपण जैसे कार्य शुभ तथा मंगलकारी माने जाते हैं। वहीं पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में कारीगरी, वास्तु कला कौशल जैसे कार्य अत्यंत शुभ तथा मंगलकारी माने जाते हैं।

Hanuman Puja ,
31 December
horoscope, panchang" src="https://new-img.patrika.com/upload/2019/10/13/panvhang_5576648-m.jpg">

शुभ मुहूर्त - आज पौधरोपण, मित्रमिलन, व्यापारारंभ, क्रय विक्रय, पत्र लेखन, कर्जनिपटारा, बागवानी, शिल्प विद्या जैसे कार्य अत्यंत शुभ तथा मंगलकारी माने जाते हैं।
श्रेष्ठ चौघडि़ए- आज प्रात: 9.00 से 10.30 चर दोपहर 1.30 से 1.30 चर, लाभ अमृत एवं रात्रि 7.30 से 9.00 लाभ की चौघडिय़ा शुभ तथा मंगलकारी रहेगी।
व्रतोत्सव- आज पौष मास में मंगलवार के दिन रवि योग के साथ श्री हनुमत आराधना परम कल्याणकारी रहेगी।
चन्द्रमा : दिवस रात्रि पर्यंत तक शनि प्रधान राशि कुम्भ राशि में संचरण करेगा।
ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन: सूर्य के धनु राशि में गुरु धनु राशि में तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर स्थित हैं। सूर्य का पूर्वाषाढ़ नक्षत्र में संचरण रहेगा।
दिशाशूल: आज का दिशाशूल उत्तर दिशा में रहता है, इस दिशा की व्यापारिक यात्रा को यथा संभव टालना हितकर है। चन्द्रमा का वास दक्षिण दिशा में है, सन्मुख एवं पश्चिम चन्द्रमा शुभ माना जाता है।
राहुकाल: दोपहर 3.00.00 बजे से 4.30.00 बजे तक। (शुभ कार्य के लिए वर्जित)
आज जन्म लेने वाले बच्चे - आज जन्मे बालकों का नामाक्षर गो,सा,सी,सू अक्षर से आरंभ कर सकते हैं। शतभिषा नक्षत्र में जन्मे बालकों की राशि कुम्भ होगी। राशि स्वामी शनि तथा जन्म ताम्रपाद पाया में रहेगा। इस राशि के जातक प्राय: गंभीर, नैसर्गिक कार्यों में रुचि रखने वाले, दयालु, परोपकारी, कार्यकुशल, प्रभावशाली, प्रगतिशील विचारों से ओत-प्रोत होते हैं। जीवन के प्रारंभिक वर्ष में स्वास्थ्य प्रतिकूल रह सकता है, सावधानी वांछनीय है।